हर्बल गुलाल और घरेलू उत्पादों के माध्यम से सशक्त बनीं महिलाएं

Posted On:- 2025-03-11




महासमुंद (वीएनएस)। महासमुंद जिले के ग्राम भोरिंग में पिछले छह वर्षों से संचालित दुर्गा स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। यह महिला समूह पर्यावरण अनुकूल और स्वदेशी उत्पादों के निर्माण में अग्रसर है, जिसमें हर्बल गुलाल प्रमुख उत्पादों में से एक है।

दुर्गा स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल पूरी तरह से प्राकृतिक और हानिकारक रसायनों से मुक्त होती है। इसे भाजी और फूलों से तैयार किया जाता है, जिससे यह त्वचा के लिए सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनती है। होली के त्योहार के दौरान यह उत्पाद विशेष रूप से लोकप्रिय होता है और इसे स्थानीय बाजारों में बेचा जाता है।

दुर्गा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती कुमारी साहू ने बताया कि उनके समूह में 10 से अधिक महिलाएं शामिल है। साथ ही  उन्हें शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है। बिहान योजना के माध्यम से समूह को संचालन हेतु लोन प्राप्त हुआ, जिससे वे अपने उद्यम को आगे बढ़ा रही हैं। साथ ही, महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से समूह की महिलाओं के कार्यों को और गति मिली है। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि विष्णु देव साय सरकार महिलाओं को पहली प्राथमिकता में रखकर उनके सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है।समूह की अध्यक्ष श्रीमती  साहू ने बताया कि हर्बल गुलाल के अलावा,  समूह के द्वारा विभिन्न प्रकार के उपयोगी उत्पादों का भी निर्माण किया जाता है, जिनमें  बर्तन धोने और नहाने का साबुन, बर्तन साफ करने का लिक्विड, वाशिंग पाउडर, मोमबत्ती, हर्बल शैंपू, जैविक खाद, अगरबत्ती, करी लड्डू, बड़ी, पापड़, आचार और सैनिटाइजर आदि शामिल है । जिन्हें इस समूह की महिलाएँ अपने उत्पादों को स्थानीय बाजारों और मेलों में बेचकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। दुर्गा महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से गांव की महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं बल्कि समाज में एक नई पहचान भी बना रही हैं। बिहान योजना और महतारी वंदन योजना महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुधारने में वरदान साबित हो रही हैं।



Related News
thumb

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में अपर कलेक्टर मनोज बंजारे की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक...


thumb

भर्ती हेतु पात्र व अपात्र सूची जारी, 21 तक दावा आपत्ति

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत रिक्त संविदा पदों की भर्ती हेतु आवेदन 6 दिसंबर 2024 तक आमंत्...


thumb

डीएमएफ से शिक्षा,स्वास्थ्य सहित आम नागरिको से जुड़ी समस्याओं के लिए ...

कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिला खनिज संस्थान न्यास से शिक्षा,स्वास्थ्य सहित बुनियादी आवश्...


thumb

12वीं की भूगोल व भौतिक शास्त्र की परीक्षा सम्पन्न

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा संचालित परीक्षा वर्ष 2025 के अंतर्गत 12वीं बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ हो गया है। जिले में परीक्षा के दौरा...


thumb

नवसाक्षर परीक्षा : बीआरसी, सीएससी को दी गई आवश्यक जानकारी

जिला परियोजना अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विकासखंड करतला के बीआरसी सहित समस्त सीएससी की बैठक लेकर उन्हें उल्लास नवभारत साक्षरता कार्...


thumb

आईटीआई करतला में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा द्वारा आई.टी.आई करतला के सहयोग से एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभाग द्...