छत्तीसगढ़ में बदल रहा है बस्तर – भय से भरोसे की ओर: सीएम साय

Posted On:- 2025-03-31




रायपुर (वीएनएस)।  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले में एक साथ 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025 के सकारात्मक परिणाम अब ज़मीन पर स्पष्ट दिखने लगे हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद के कुचक्र में फंसे लोग अब बंदूक छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं, यह परिवर्तन स्वागतयोग्य है। हमारी सरकार हर उस व्यक्ति के पुनरुत्थान के लिए तत्पर है, जो लाल आतंक छोड़ शांति का रास्ता चुनता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी दोहराया कि यह सफलता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के 2026 तक वामपंथी उग्रवाद के समूल उन्मूलन के संकल्प का ही परिणाम है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नियद नेल्ला नार योजना के तहत सुदूर अंचलों में सड़कों का निर्माण, स्कूलों और अस्पतालों की स्थापना ने बस्तर क्षेत्र में सरकार के प्रति विश्वास और उम्मीद की लौ जगाई है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, यह भरोसे की वापसी है। जो कल भय का प्रतीक थे, वे आज भविष्य की उम्मीद बन रहे हैं। छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और नवचेतना के पथ पर आगे बढ़ रहा है।


मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप मार्च 2026 तक वामपंथी उग्रवाद का खात्मा तय है। इसके तहत डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में अब तक 2200 से ज्यादा नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है और आत्मसमर्पण किया है, साथ ही अब तक 350 से अधिक नक्सली मारे जा चुके हैं।


मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर संभाग के सुदूर अंचलों में हमारी सरकार द्वारा लगातार नए सुरक्षा कैंप स्थापित करने, नियद नेल्ला नार योजना से सड़क निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। हमारी सरकार, लाल आतंक का दामन छोड़ शांति के रास्ते पर लौटने वाले इन लोगों के पुनरुत्थान के लिए तत्पर है।



Related News
thumb

कलेक्टर ने किया राजस्व निरीक्षक दौल राम ठाकुर को निलंबित

राजस्व निरीक्षक दौलतराम ठाकुर, रा०नि० म० शेर / बरोंडा बाजार, तहसील महासमुंद का बिना पूर्व सूचना एवं सक्षम अधिकारी के अनुमति बिना अनाधिकृत रूप से अ...


thumb

विधायक योगेश्वर ने दिव्यांग द्रौपती कन्नौजे को मोटराइज्ड ट्राइसाइकि...

महासमुंद वार्ड नंबर 27 गुड़रूपारा निवासी अस्थि बाधित दिव्यांग द्रौपती कन्नौजे, पति दाऊ लाल कन्नौजे ने विधायक महासमुंद को आवेदन प्रस्तुत कर मोटराइज्ड...


thumb

पीएम-जनमन योजना के तहत कमार जनजाति के लाभार्थियों को मिला एकमुश्त लाभ

शासन की योजनाओं की वास्तविक सफलता तभी मानी जाती है जब उनकी पहुंच और क्रियान्वयन समाज के सबसे निचले तबके तक सुनिश्चित हो। प्रदेश में निवासरत विशेष प...


thumb

अगली बैठक में तथ्यात्मक जानकारी के साथ प्रतिवेदन प्रस्तुत करें : कल...

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले के राजस्व अधिकारियों को बैठक लिया। बैठक में सीमांकन, नक्शा बटांकन, अभिलेख शुद्धता, भूअर्जन, रिकॉर्ड दुरुस्ती, प...


thumb

कलेक्टर ने हर्रापाठ आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर रोहित व्यास और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने मनोरा विकास खंड के ग्राम हर्रापाठ में नव निर्माण आंगनबाड़ी केंद्र का ...


thumb

कलेक्टर ने मनोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर रोहित व्यास और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने मनोरा विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और मरीजों को दी जान...