जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम पंचायत चेटबा के रेंगारटोली में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रति आभार व्यक्त किया। विकासखंड कांसाबेल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चेटबा के सरपंच ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि ट्रांसफार्मर खराब हो जाने की वजह से रेंगारटोली वार्ड क्रमांक 8 में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। जिससे वहां के लोगों को काफी पेरशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने इसे जल्द सुधारने की मांग की। कैंप कार्यालय की पहल पर विद्युत विभाग के द्वारा नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के द्वारा बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के द्वारा जनसमस्या का निवारण तत्परता से किया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्या आने पर इसके तत्काल निराकरण की कार्यवाही शुरू कर दी जाती है।
राजस्व निरीक्षक दौलतराम ठाकुर, रा०नि० म० शेर / बरोंडा बाजार, तहसील महासमुंद का बिना पूर्व सूचना एवं सक्षम अधिकारी के अनुमति बिना अनाधिकृत रूप से अ...
महासमुंद वार्ड नंबर 27 गुड़रूपारा निवासी अस्थि बाधित दिव्यांग द्रौपती कन्नौजे, पति दाऊ लाल कन्नौजे ने विधायक महासमुंद को आवेदन प्रस्तुत कर मोटराइज्ड...
शासन की योजनाओं की वास्तविक सफलता तभी मानी जाती है जब उनकी पहुंच और क्रियान्वयन समाज के सबसे निचले तबके तक सुनिश्चित हो। प्रदेश में निवासरत विशेष प...
कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले के राजस्व अधिकारियों को बैठक लिया। बैठक में सीमांकन, नक्शा बटांकन, अभिलेख शुद्धता, भूअर्जन, रिकॉर्ड दुरुस्ती, प...
कलेक्टर रोहित व्यास और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने मनोरा विकास खंड के ग्राम हर्रापाठ में नव निर्माण आंगनबाड़ी केंद्र का ...
कलेक्टर रोहित व्यास और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने मनोरा विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और मरीजों को दी जान...