शासको के लिए आज भी आदर्श हैं विक्रमादित्य: उपराष्ट्रपति

Posted On:- 2025-04-13




नई दिल्ली (वीएनएस)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि महाराजा विक्रमादित्य ने अपने शासन काल में कला संस्कृति, साहित्य और विज्ञान के विकास को संरक्षण और संवर्धन के साथ जो मूल्य स्थापित किए, कालान्तर में वे ही भारत की सांस्कृतिक आदर्श एवं पहचान बने।

उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ शनिवार शाम यहां लाल किला परिसर स्थित माधौदास पार्क में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आयोजित सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य महामंचन के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी उपस्थित थे।

उपराष्ट्रपति एवं अन्य अतिथियों ने इस तीन दिवसीय सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य महामंचन आयोजन का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य महामंचन 14 अप्रैल तक लगातार जारी रहेगा।

उपराष्ट्रपति श्री धनखड़़ ने कहा कि हमारी संस्कृति एक मिसाल है कि भारतीय जीवन मूल्यों के साथ जीवन कितना सहज और सरल हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीयता हमारी पहचान है और राष्ट्रवाद हमारा परम धर्म है। सम्राट विक्रमादित्य ने अपने शासनकाल में राष्ट्र के निर्माण में अमूल्य योगदान दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारा देश बदल रहा है।

भारत में भूतल की गहराई से आकाश की ऊंचाइयों तक हर तरफ विकास ही विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शिता से भारत की पुरानी प्रतिष्ठा पुनर्स्थापित और जीवंत हो रही है। उन्होंने कहा कि भाषा हमारी सांस्कृतिक चेतना की धुरी है। हमें अपनी भाषा पर गर्व करना चाहिए। हमारी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी भारत की सांस्कृतिक चेतना के प्रसार और भारतीय ज्ञान परम्पराओं पर आधारित शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है।




Related News
thumb

देश से नक्सलियों के उन्मूलन में सीआरपीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि देश में 31 मार्च 2026 तक नक्सलियों के पूरी तरह खात्मे का संकल्प केंद्र सरकार ने लिया है और इसमें केंद्रीय...


thumb

दुनिया के कई क्षेत्रों में नेतृत्व करेगा भारत : ओम बिरला

पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 120 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को पीएचडी हाउस में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्...


thumb

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जानें पूरी प्रक्रिया...

भारत की सबसे पवित्र तीर्थ यात्राओं में से एक अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 25 जुलाई से होने जा रही है और 9 अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा में हर साल देश और वि...


thumb

वक्फ पर ईमानदारी से नहीं हुआ था काम, सिर्फ भू माफियों को हुआ लाभ : ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर हरियाणा पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले हिसार हवाई अड्डे का उद्घाटन किया और हिसा...


thumb

आक्रांताओं ने हमारे आपसी मतभेदों का फायदा उठाया : मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने सोमवार को नवनिर्मित संघ भवन और भीमराव अंबेडकर सभागार का उद्घाटन किया।


thumb

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से जुड़े 13,850 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामले में वांछित भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर...