आक्रांताओं ने हमारे आपसी मतभेदों का फायदा उठाया : मोहन भागवत

Posted On:- 2025-04-14




कानपुर (वीएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने सोमवार को नवनिर्मित संघ भवन और भीमराव अंबेडकर सभागार का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम आपसी मतभेदों में उलझ गए और इसका विदेशी आक्रांताओं ने फायदा उठाया। मोहन भागवत ने कहा, संघ केवल अपने लिए नहीं बल्कि समाज के लिए काम करता है, देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए काम करता है। भागवत ने विशाल जनसमूह की ओर देखते हुए कहा, यहां उत्सव का वातावरण कई बार आया, लेकिन इतनी भीड़ कभी नहीं देखी।

उन्होंने आगे कहा कि अपने समाज में लोग पिछले दो हजार वर्षों से आपसी स्वार्थों में लगे रहे, आपसी मतभेद भी रहे। इसके कारण विदेशी आक्रांताओं ने हमको पीटा और फायदा भी उठाया। संघ समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलता है और यह कार्यालय समाज में चल रहे अच्छे कार्यों को जोड़ने का केंद्र बनेगा।

मोहन भागवत ने कहा कि बाबा साहेब को जीवन में बड़ी विषमताओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने बचपन से ही विषमता का सामना किया। उन्होंने जीवन भर समाज को एकजुट करने के लिए प्रयास किए।

संघ प्रमुख की 15 तथा 16 अप्रैल को संघ के छह आयाम में से एक सेवा विभाग के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। इसमें पर्यावरण, सामाजिक समरसता के प्रांत स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग समय पर बैठक होगी।

वह 15 अप्रैल को कानपुर के पूर्व भाग कोयला नगर और 16 अप्रैल को निराला नगर की शाखा में रहेंगे। इसके बाद 17 अप्रैल को संघ की प्रांत कार्यकारिणी के साथ, संघ शताब्दी वर्ष में संघ के पंच परिवर्तन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली, सामाजिक समरसता, पारिवारिक मूल्य, स्वबोध जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे और प्रांत में उस दिशा में बढ़ रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि नवनिर्मित चार मंजिल के संघ भवन को काफी अच्छे ढंग से बनाया गया है। भवन के बेसमेंट में पार्किंग के अलावा एक बड़ी लाइब्रेरी की स्थापना भी की गई है। पूरी बिल्डिंग में वेंटिलेशन का ध्यान रखा गया है। जगह-जगह खिड़कियां बनाई गई हैं। दिन में बिल्डिंग में लाइट जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।




Related News
thumb

भाजपा ने सुपरस्टार विजय को दिया डिप्टी सीएम पद का ऑफर,टीवीके को मिल...

पार्टी सूत्रों के अनुसार, BJP ने तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय को तमिलनाडु के डिप्टी मुख्यमंत्री का पद देने का प्रस्ताव दिया है, बशर्ते N...


thumb

मोदी विरोध के नाम पर भारत को बदनाम कर रही है कांग्रेस,देश इसे बर्द...

अमित शाह ने संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन के तरीके पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा: 'संसद लोकतंत्र का एक पवित्र मंदिर है। राह...


thumb

चुनाव से पहले ममता ने पुजारियों और मुअज़्ज़िनों के भत्ते में 500 रु...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अगुवाई वाला चुनाव आयोग, जिसमें चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और चुनाव आयुक्त विवेक जोशी भी शामिल हैं, आज शाम 4 ...


thumb

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदान 9 अप्रैल से शुरू हो...

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) 15 मार्च (रविवार) को शाम 4:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव...


thumb

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, इस दिन होगा मतदान...

भारत निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है।


thumb

तमिलनाडु चुनाव 2026: विजय की पार्टी से गठबंधन के लिए BJP का बड़ा प्...

Vijay की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) और Bharatiya Janata Party के बीच संभावित गठबंधन को लेकर तमिलनाडु की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।