लोक सभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Posted On:- 2026-04-18




नई दिल्ली (वीएनएस)। लोक सभा के बजट सत्र के शनिवार को समाप्त होने के साथ ही सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी। अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किये जाने से पहले कहा कि 18वीं लोक सभा के सातवें सत्र की 28 जनवरी को शुरुआत हुई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 28 जनवरी को ही दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था। सत्र में 31 बैठकें हुईं और इसमें 151 घंटे और 42 मिनट कामकाज हुआ।

श्री बिरला ने कहा कि एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया था। सत्र के दौरान 12 सरकारी विधेयक पुरस्थापित किये गये और नौ विधेयक पारित किये गये। सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किये जाने से एक दिन पहले संविधान (131वां संशोधन) विधेयक जरूरी बहुमत न मिलने के कारण पारित नहीं हो सका।

सत्र के दौरान 126 तारांकित प्रश्न पूछे गये और 226 लोक मत के मुद्दे उठाये गये। इस सत्र की कार्य उत्पादकता 93 प्रतिशत रही।




Related News
thumb

ऐतिहासिक रहा बजट सत्र, कांग्रेस पर लगा महिला विरोधी होने का अमिट दा...

ऐतिहासिक रहा बजट सत्र, कांग्रेस पर लगा महिला विरोधी होने का अमिट दाग : रिजिजू


thumb

भारत से इस वर्ष 1.75 लाख से अधिक लोग करेंगे हज

भारत से 2026 की हज यात्रा शनिवार से शुरू हो रही है, पहला बैच आज सऊदी अरब के मक्का के लिए रवाना हुआ। सुबह से ही पहली उड़ान के लिए यात्री हवाई अड्डे ...


thumb

1973 के बाद से क्यों नहीं हुआ परिसीमन, महिला आरक्षण के लिए ये क्यों...

महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने लोकसभा में 3 विधेयक पेश किए हैं। इनमें परिसीमन विधेयक, 2026, संविधान (131वां...


thumb

लोकसभा में राहुल गांधी बोले- इन विधेयकों का महिलाओं से कोई लेना-देन...

लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने के लिए सीटों के परिसीमन से जुड़े 3 विधेयकों पर लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा जारी है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल ग...


thumb

संसद में अमित शाह बोले-INDI गठबंधन विधेयकों का नहीं, महिला आरक्षण क...

महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने लोकसभा में 3 विधेयक पेश किए हैं। इन पर आज दूसरे दिन चर्चा जारी है।इस दौरान गृह मंत्री अ...