खुज्जी विधायक ने ग्राम मोहगांव का निरीक्षण किया और कार्यों की समीक्षा की

Posted On:- 2025-04-18




राजनांदगांव (वीएनएस)। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण पखवाड़ा के तहत खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने जनपद पंचायत छुरिया के ग्राम पंचायत जोंधरा के आश्रित ग्राम मोहगांव का निरीक्षण किया और कार्यों की समीक्षा की। विधायक भोलाराम साहू द्वारा ग्राम की श्रीमती चितरेखा का आवास प्लस 2.0 अंतर्गत किए गए सर्वेक्षण के संबंध में जानकारी ली। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत हितग्राही श्री टार्जन के आवास निर्माण के लिए भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने हितग्राही से चर्चा कर आवास निर्माण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया तथा योजनांतर्गत दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण पखवाड़ा अंतर्गत पात्र परिवारों को शामिल करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जनपद पंचायत छुरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होरीलाल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, पंचायत प्रतिनिधिगण एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध, महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने वाले ऐतिहासिक संवैधानिक संशोधन वि...


thumb

दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: लक्ष्मी राजवाड़े

महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और मार्गदर्शन में संचालित “दिशा दर्शन भ्रमण” योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प...


thumb

वेतन के बदले रिश्वत मांगने वाला खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। बरमकेला क्षेत्र में ख...


thumb

किसानों को समर्थन मूल्य से किया जा रहा है वंचित: चोवाराम साहू

छत्तीसगढ़ साहू समाज के किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चोवाराम साहू ने कबीरधाम जिले में दलहनी-तिलहनी फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था को लेकर गंभी...


thumb

55 सड़क व 12 पुल का भूमिपूजन, सांसद पांडेय ने पीएम मोदी और सीएम साय...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व प्रधानमंत्री जनमन के अंतर्गत स्वीकृत ग्रामीण सड़कों व वृहद पुल निर्माण का वर्चुअल भूमि...


thumb

छात्र संघ चुनाव को लेकर NSUI का प्रदर्शन, सरकार पर दमन का आरोप

प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को उच्च शिक्षा मंत्री क...