अभियान चलाकर किए जाएँगे राजस्व प्रकरणों का निराकरण : कलेक्टर

Posted On:- 2025-04-21




चिंताकोंटा एवं सुन्नमगुड़ा में ग्रामीणों को बी-1 और किसान किताब का वितरण

सुकमा (वीएनएस)। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार राजस्व विभाग के द्वारा जिले के सभी ग्रामों में राजस्व संबंधी सभी कार्य निःशुल्क किया जा रहा है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए पंचायतों में राजस्व कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कोंटा तहसील के चिंताकोंटा एवं सुन्नमगुड़ा गांव में गुरुवार को लगभग 29 ग्रामीणों को अपडेटेड बी-1 का वितरण किया गया। ग्राम के सभी खातेदारों को भूमि संबंधी दस्तावेज बी1 (किश्तबन्दी खतौनी आसामीवार), खसरे का निःशुल्क वितरण हल्का पटवारी के माध्यम से किया जा रहा है। ऐसे भूमिस्वामियों को जिनके पास किसान किताब नहीं हैं उन्हें चिन्हित कर तत्काल किसान किताब प्रदान किया जा रहा है। सभी ग्रामों में हल्का पटवारियों द्वारा बी1 का वाचन भी किया जा रहा है एवं मृत खातेदारों के स्थान पर उनके विधिक वरिसानों का नाम जोड़ने हेतु फौती-नामांतरण के आवेदन पत्र मौके पर ही लिया जा रहा है। परिजनों द्वारा आपसी सहमति के आधार पर बंटवारा की माँग किये जाने पर बँटवारा हेतु आवेदन लिया जा रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि के पात्र हितग्राहियों के आवेदन पंचायतों में लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही कृषि विभाग और अन्य संबंधित विभागों के द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लिए प्रपत्र तैयार किए जा रहे हैं। जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) राजस्व के द्वारा कार्यों की सतत मॉनिटरिंग कर समीक्षा की जा रही है।

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने बताया कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए पटवारियों और राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है। सभी पटवारी अगले 10 दिन में किसान किताब और अपडेटेड बी1 का वितरण करेंगे। यदि किसी हितग्राही को किसान किताब और बी1 न मिला हो तो संबंधित एसडीएम कार्यालय में इसकी सूचना दे सकते हैं। इसके साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि और किसान क्रेडिट कार्ड के लिए पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर त्वरित आवेदन लिया जा रहा है।



Related News
thumb

उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के इम्पैनलमेंट के लिए 'रूचि की अभि...

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के लिए वर...


thumb

मेडल प्राप्त खिलाड़ियों को कलेक्टर ने दी शुभकामनाए

खेलो इंडिया ट्राईबल गेम में गोल्ड मेडल जीतकर वापस आने पर खिलाड़ियों को कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने अपने कार्यालय में पुष्प गुच्छ देकर उनका...


thumb

बेरोजगार युवाओं हेतु सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलेट भर्ती केम्प 13 औ...

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गौरेला के सहयोग से जीडीएक्स ग्रुप ग्रेटर नोएडा एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट के तहत 100 सुरक्षा जवान, 20 ड्रोन पायलेट, 30 ...


thumb

जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर दो शिक्षकों को कारण बताओ नोट...

गौरेला पेंड्रा मरवाही में जनगणना 2027 के प्रशिक्षण में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर दो सहायक शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जरी कर 24 घंटे के...


thumb

मधुमक्खी पालन:कम लागत में ज्यादा मुनाफे का बेहतर विकल्प

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें वैकल्पिक आजीविका से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं संचाल...


thumb

छत्तीसगढ़ में ‘ज्ञानभारतम’ पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को मिली रफ्तार

केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया “ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान” छत्तीसगढ़ में तेजी से गति पकड़ रहा है। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्दे...