महासमुंद में मिलेट्स को बढ़ावा देने किए जाएंगे विशेष प्रयास : कलेक्टर

Posted On:- 2025-04-21




महासमुंद (वीएनएस)। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने महासमुंद जिले में मिलेट्स फसलों को बढ़ावा देने के लिए आज कृषि विभाग, किसान उत्पादक संघ, किसानों और संबंधित विभागों की बैठक ली। उन्होंने जिले में मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से जिले में कार्यरत 10 किसान उत्पादक संघ (एफपीओ) को आवश्यक निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना, उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाना तथा उन्हें उचित बाजार व्यवस्था उपलब्ध कराना है। इसमें किसान उत्पादक संघों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप, किसान उत्पादक संघ के प्रतिनिधि, बैंकर्स एवं किसान शामिल हुए।

जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज हुई बैठक में कलेक्टर लंगेह ने कहा कि परम्परागत धान के फसलों के स्थान पर रागी, कोदो, कुटकी जैसे मिलेट्स और दलहन, तिलहन को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। लंगेह ने कहा कि धान के रकबा को कम करते हुए कम लागत, ज्यादा उपज और ज्यादा आय के सिद्धांत को लेकर कार्ययोजना बनाया जाएगा। इसमें अंचल में कार्यरत किसान उत्पादक संघों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक संघ किसानों के साथ बैठकर उन्हें धान के अलावा अन्य नकदी फसलों के फायदों के संबंध में बताएं और उन्हें जागरूक करें। कलेक्टर ने कहा कि हम किसानों को उचित मूल्य और सही बाजार भी उपलब्ध कराएंगे। महासमुंद जिले में मिलेट्स कैफे के तर्ज पर रेस्टोरेंट भी खोला जाएगा। यहां मिलेट्स से बने उत्पादों का विक्रय भी किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि इसमें मिलेट्स से बने विभिन्न तरह के उत्पाद और व्यंजन खुले बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कलेक्टर ने कहा कि यहां उत्पादन की संभावनाओं और किसानों की रुचि को ध्यान में रखते हुए मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट भी लगाया जा सकता है। कलेक्टर ने इस कार्ययोजना को आगामी 6 माह में क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी किसानों से अपील किया है कि वे मिलेट्स की खेती को अपनाएं और लाभ कमाएं।

कृषि उप संचालक एफ.आर. कश्यप ने बताया कि जिले में लगभग 1100 किसान वर्तमान में मिलेट्स रागी की खेती कर रहे हैं। इस बीते वर्ष खरीफ में लगभग 300 हेक्टेयर और वर्तमान रबी में 900 हेक्टेयर में रागी का फसल लगाया गया है। बैठक में मौजूद किसानों ने कलेक्टर की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि हम किसान रागी फसल को अपनाने के लिए उत्सुक हैं एवं आगामी दिनों में धान के अलावा मिलेट्स की खेती भी करेंगे। इस अवसर पर किसानों ने कलेक्टर लंगेह को सुगंधित चावल भेंट किया।




Related News
thumb

शीघ्रलेखन एवं कम्प्यूटर मुद्रलेखन परीक्षा, 27 तक आवेदन

शीघ्रलेखन एवं कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद द्वारा आयोजित हिन्दी/अंग्रेजी शीघ्रलेखन एवं कम्प्यूटर मुद्रलेखन हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रै...


thumb

सारंगढ़ में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण

छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम नया रायपुर द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों के लिए कौशल्य विकास प्रशिक्षण ट्रेड से...


thumb

कलेक्टर ने ली संयुक्त विभाग के साथ बैठक

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने अपने कक्ष में खाद्य, मार्कफेड और सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक किया। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि पीडीएस राशन द...


thumb

हिडमा और देवा पर शिकंजा: 5000 जवानों का बस्तर में सबसे बड़ा नक्सल ऑ...

बस्तर के बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन जारी है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के 5000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों न...


thumb

मोदी राज में हिंदू भी सुरक्षित नहीं: भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “मोदी राज में हिंदू भी सुरक्षित नहीं हैं।” जम्मू-...


thumb

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया पाकिस...

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी और असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के संयुक्त नेतृत्व...