रायपुर (वीएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी और असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के संयुक्त नेतृत्व में रायपुर के जयस्तंभ चौक पर पाकिस्तान का नक्शा और आतंकवादियों के चित्र जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल और प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश अब चुप नहीं बैठेगा।
मोहम्मद सिद्दीक ने कहा, “पहलगाम में जिस तरह पर्यटकों की चुन-चुनकर हत्या की गई, उससे पूरा देश स्तब्ध है। अब पाकिस्तान को उसकी भाषा में जवाब देना होगा।”
कन्हैया अग्रवाल ने प्रधानमंत्री से कड़ा रुख अपनाने की मांग करते हुए कहा, “यह समय है जब पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों और उनके सरपरस्तों का समूल नाश किया जाए। पूरा देश इस लड़ाई में एकजुट है।”
उन्होंने रायपुर के युवा व्यवसायी स्वर्गीय दिनेश मीरानिया की हत्या को "शहादत" बताते हुए कहा कि यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में एक मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।
प्रदर्शन में ये लोग रहे शामिल:
राजेश केडिया, नरेंद्र शुक्ला, नागेन्द्र वोरा, राहुल तिवारी, राजेश त्रिवेदी, शेख इमरान, शरद गुप्ता, मनोज यादव, मनोज सोनकर, नरेश गढ़पाल, अमर परचानी, आनंद पंचाल, मुनेश गौतम, मुकुंद कागदेलवर, रवि शर्मा, दाऊ गोस्वामी, अशफाक, सोहेल, बाबू, अनिल और अफजल सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस प्रदर्शन को कांग्रेस की ओर से आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जनभावना का स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।
स्वदेश दर्शन योजना के तहत भोरमदेव क्षेत्र में चल रहे 146 करोड़ रुपए के भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण कार्य को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज भोरमदे...
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत की। कलेक्टर कुणाल ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित सुशासन तिहार 2026 आमजन के जीवन में खुशियों और भरोसे का नया अध्याय लिख रहा है। शासन की जनकल्या...
कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत श...
जिले के किसानों को इस वर्ष पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के लिए विभाग के द्वारा लगातार प्रयास जारी है। शासन के द्वारा खाद वितरण हेतु आवश्यक...
कोरबा जिले के स्थापना दिवस और सुशासन तिहार के अवसर पर आज जिलेवासियों को बेहतर आवागमन की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी ए...