रायपुर (वीएनएस)। नारायणपुर में हुए भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच के तहत कांग्रेस नेता शिवानंद नाग को रायपुर के मौदहापारा इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
शिवानंद नाग जिला युवा कांग्रेस का महासचिव है और उसकी गिरफ्तारी को इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड में अहम मोड़ माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह हत्या सुपारी किलिंग का मामला है और इसमें शिवानंद नाग की संलिप्तता सामने आई है।
क्या है मामला?
घटना विधानसभा चुनाव से ठीक तीन दिन पहले की है। भाजपा के नारायणपुर जिला उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत सदस्य रतन दुबे चुनाव प्रचार के सिलसिले में गांव पहुंचे थे और बाजार में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान उन पर हमला हुआ और मौके पर ही उनकी हत्या कर दी गई।
हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिससे पूरे राज्य में सनसनी फैल गई थी। मामला गंभीर होने के कारण इसकी जांच NIA को सौंपी गई थी।
अब शिवानंद नाग की गिरफ्तारी के बाद जांच में तेजी आने की उम्मीद है। एनआईए की टीम इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहराई से पड़ताल कर रही है।
गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने पहले ही मामले में साजिश की आशंका जताई थी, जिसे अब एनआईए की कार्रवाई से बल मिलता दिख रहा है।
जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश राज्य...
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के अन्तर्गत बेटी ब...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आधार, सेवा सेतु, सामान्...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्ष...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कार्य करने वाले कृषकों को श्डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया ज...