मुंबई (वीएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी एक बार फिर माधुरी दीक्षित के साथ फिर काम करती नजर आ सकती है। माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी ने अनीस बज्मी की फिल्म 'भूल भुलैया 3' में स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। भूल भुलैया 3 के बाद तृप्ति और माधुरी एक कॉमेडी ड्रामा में फिर से साथ काम करने के लिए तैयार हैं।
माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी,विक्रम मल्होत्रा के प्रोडक्शन बैनर अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के लिए एक कॉमेडी ड्रामा में स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी, जिसका नाम फिलहाल 'मां बहन' बताया जा रहा है। यह एक नेटफ्लिक्स ओरिजिनल है और अगले महीने मुंबई में फ्लोर पर जाएगी।
इस फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी कर रहे हैं, जिन्हें तुम्हारी सुलु और जलसा जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। यह फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा है, जो तीन किरदार पर आधारित है।इस फिल्म की सबसे खास बात है इसकी कहानी, जो एक मां और बेटी के रिश्ते को लेकर है।
माधुरी जहां मां के किरदार में होंगी, वहीं तृप्ति उनकी बेटी का रोल निभाएंगी।दोनों के बीच की नोक-झोंक, प्यार, तकरार और समझदारी इस फिल्म की जान होगी। चर्चा है कि इस फिल्म में रवि किशन और कॉमेडियन धारणा दुर्गा की भी अहम भूमिका होगी।
भारत के जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा अपने पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज़’ के नए सीज़न के साथ वापस लौट आए हैं। इस सीरीज़ में मशहूर ग...
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा वहीदा रहमान एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। निर्देशक सुधीर मिश्रा की आगामी फिल्म में उनकी एंट्री ने फैंस के बी...
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी आगामी वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' से ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं।
कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ ने अपने ओपनिंग वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार और शनिवार के बाद रविवार को फिल्म ने सबसे बेहतर
'पहला प्यार दूसरी बार' के नए एक्टर्स की मुलाकात जब अनुभव बस्सी, गुरलीन पन्नू और देवेश दीक्षित से हुई तब क्या हुआ? तो आपको बता दें कि मेकर्स द्वारा...
डगांव एक्सप्रेस की जबरदस्त सफलता के बाद, कुणाल खेमू अपनी लेटेस्ट डायरेक्टोरियल वाइब की रिलीज़ को मिल रहे सिनेमाघरों में जबरदस्त रेस्पॉन्स को खूब एन्...