‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा

Posted On:- 2026-09-19




मुंबई (वीएनएस)। मडगांव एक्सप्रेस की जबरदस्त सफलता के बाद, कुणाल खेमू अपनी लेटेस्ट डायरेक्टोरियल वाइब की रिलीज़ को मिल रहे सिनेमाघरों में जबरदस्त रेस्पॉन्स को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। उथल-पुथल, एक्शन, ह्यूमर, और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट्स के मेल से भरे ट्रेलर के साथ फिल्म ने दर्शको के बीच उत्सुकता पैदा कर दी थी। ऐसे में अब जब ये थेटर्स में रिलीज़ हो चुकी है, तो इसने अपना कमाल दिखाते हुए पहले दिन ₹2.25 करोड़ का कलेक्शन अपने नाम कर लिया है। इस तरह से कुणाल ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म मडगांव एक्सप्रेस की ओपनिंग के आंकड़ें को पार कर लिया है।

थिएटर्स में फिल्म के गाने "ऐसी मेरी वाइब" पर दर्शको को वाइब करते हुए देखा गया। इस तरह से दर्शक न सिर्फ फिल्म के गानों पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पाए बल्कि, उन्होंने पर्दे पर नज़र आ रहे जबरदस्त मैडनेस और मज़ाक-मस्ती से भरी दुनिया को भी खूब एन्जॉय किया। इस तरह से फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ₹2.25 करोड़ की कमाई की है, जो मडगांव एक्सप्रेस से भी मजबूत ओपनिंग है।फिल्म न सिर्फ ह्यूमर है बल्कि इसमें मौजूद एक्शन और एंटरटेनमेंट के मेल लिए भी  दर्शकों से पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिल रहा है।

कुणाल खेमू द्वारा लिखे और डायरेक्शन में बनी 'वाइब' का प्रोडक्शन कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले, अमेज़न MGM स्टूडियोज़ के साथ मिलकर किया गया है। फिल्म में कुणाल खेमू के अलावा कास्ट में प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, और डेब्यूटेंट वंशिका धीर लीड रोल्स में नज़र आते हैं। 'वाइब', एक अमेज़न MGM स्टूडियोज़ फ़िल्म है, जो 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है।



Related News
thumb

‘पहला प्यार दूसरी बार’ की कास्ट का मजेदार इंट्रोडक्शन वीडियो आया सामने

'पहला प्यार दूसरी बार' के नए एक्टर्स की मुलाकात जब अनुभव बस्सी, गुरलीन पन्नू और देवेश दीक्षित से हुई तब क्या हुआ? तो आपको बता दें कि मेकर्स द्वारा...


thumb

धड़कपुर में फिर मचेगी दोगुनी अफरातफरी, दुपहिया सीजन 2 का प्रीमियर 1...

प्राइम वीडियो ने अपनी हिंदी ओरिजिनल सीरीज दुपहिया के सीजन 2 के दुनियाभर में प्रीमियर की तारीख 1 अक्टूबर, 2026 घोषित की है।


thumb

‘विवेक अग्निहोत्री की पत्नी’ कहकर क्यों पहचानेंगे? पल्लवी जोशी के स...

अभिनेत्री और निर्माता पल्लवी जोशी की केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के नए 18 सदस्यीय बोर्ड में नियुक्ति के बाद उनके परिचय को लेकर विवाद खड़ा ह...


thumb

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की खास स्क्रीनिंग में पहुंचीं अमृता फडणवीस और स...

एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’, जिसमें पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फ़ज़ल मुख्य भूमिकाओं में हैं, भ...


thumb

विजय-रश्मिका स्टारर ‘राणाबाली’ की शूटिंग पूरी, रिलीज से पहले आया नय...

राणाबाली फिल्म अपनी घोषणा के समय से ही साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।