मुंबई (वीएनएस)। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’, जिसमें पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फ़ज़ल मुख्य भूमिकाओं में हैं, भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। यह फिल्म भारत की सबसे लोकप्रिय कल्ट फ्रेंचाइज़ी में से एक ‘मिर्जापुर’ की कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आई है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक ‘मिर्जापुर’ की दुनिया को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित थे। निर्माता रितेश सिधवानी का विज़न इस कल्ट फ्रेंचाइज़ी को बड़े स्तर पर सिनेमाघरों तक पहुंचाना था।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की शानदार थिएट्रिकल रन के बीच, निर्माता रितेश सिधवानी और निर्देशक गुरमीत सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले के लिए फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखी। इस स्क्रीनिंग में फिल्म के निर्माता और निर्देशक के साथ अभिनेता दिव्येंदु भी मौजूद रहे।
इसके अलावा, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को सिनेमाघरों में दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। देश के अलग-अलग बाजारों में बड़ी संख्या में दर्शक फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। फिल्म के शानदार प्रदर्शन ने इसे 2026 की सबसे बड़ी हिंदी हिट फिल्मों में शामिल कर दिया है। दुनिया भर में 223 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने स्ट्रीमिंग की दुनिया में पहले से मशहूर इस फ्रेंचाइज़ी को बड़े पर्दे पर भी एक बड़ी सफलता में बदल दिया है।
अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म की कहानी और लेखन पुनीत कृष्णा ने किया है, जबकि इसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। फिल्म के सह-निर्माता कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं।
‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई।
राणाबाली फिल्म अपनी घोषणा के समय से ही साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।
जाने माने फिल्म मेकर रिची मेहता द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई अमेजन ओरिजिनल मूवी फूलन का वर्ल्ड प्रीमियर 51वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIF...
क्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स की फ़िल्म 'बूंग' ने साउथ एशियन फ़िल्म, लिटरेरी और कल्चरल फ़ेस्टिवल में एक बड़ी जीत अपने ...
आध्यात्मिक गुरुदेव रविशंकर से आशीर्वाद मांगने वाली अपनी पोस्ट से बहुत ज़्यादा उत्सुकता जगाने के ठीक एक दिन बाद, विजय वर्मा ने ऑफिशियली सभी अटकलों प...
दुनिया भर में 291.40 करोड़ रुपये का कारोबार करने के बाद फिल्म ‘हनुमान अंश’ जल्द ही 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने की स्थिति में है।