विजय-रश्मिका स्टारर ‘राणाबाली’ की शूटिंग पूरी, रिलीज से पहले आया नया पोस्टर

Posted On:- 2026-09-17




मुंबई (वीएनएस)। राणाबाली फिल्म अपनी घोषणा के समय से ही साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। इस फिल्म में ऑन-स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ़-स्क्रीन भी बेहद पसंद की जाने वाली विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी स्क्रीन शेयर करती दिखाई देने वाली है। फिल्म के जरिए माइथ्री मूवी मेकर्स एक अनकही ऐतिहासिक कहानी पेश करने वाला है। अपने एलान के बाद से ही, मेकर्स ने शानदार कैरेक्टर पोस्टर, गाने और खास झलकियों के साथ फिल्म को देखने के लिए बेसब्री बढ़ा दी है, जिससे फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर है। बता दें कि राणाबाली इस दशहरा के पावन अवसर पर अपनी ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।

राणाबाली को थिएटर्स में देखने के लिए दर्शकों में भारी उत्साह है। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने शूटिंग पूरी होने की घोषणा थी। ऐसे में, अब 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए फिल्म सिर्फ 29 दिन दूर है। इस खास माइलस्टोन को छूने के जश्न को मानाने के लिए मेकर्स ने एक कमाल का मोनोक्रोम पोस्टर साझा किया है, जिसमें लीड जोड़ी पारंपरिक ऐतिहासिक वेशभूषा में देखि जा सकती है।

पोस्टर में विजय देवरकोंडा 'राणाबाली' के किरदार में एक दमदार अंदाज में नज़र आ रहे हैं, जानकी रश्मिका मंदाना भी 'जयम्मा' की भूमिका में सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। यह कहना गलत नहीं होगा की वह साथ में बेहद शानदार लग रहे हैं। साझा की गयी यह तस्वीर ज़मीन से जुड़े, इस हाई-स्टेक्स ड्रामा को अपने असली रंग में माहौल बनाते हुए दिखा रही है, जिसे बड़े पर्दे पर देखने का फ़ैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "राणाबाली और जयम्मा 29 दिनों में आपसे मिलेंगे  शूटिंग पूरी हो गई! शानदार सिनेमा देखने के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है #रणबाली ग्रैंड रिलीज दुनिया भर में 16.10.26 को होगी।"

https://www.instagram.com/p/DdYBoloypud/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=NTc4MTIwNjQ2YQ==

'राणाबाली' अच्छाई और बुराई के बीच की कभी न खत्म होने वाली लड़ाई को दिखाने वाली एक दमदार कहानी है, एक ऐसी थीम जो दशहरा की रूह और अच्छाई की बुराई पर जीत को पेश करती है। मेकर्स ने फ़िल्म को प्री-दशहरा वीकेंड पर रिलीज़ करने का फैसला लिया है, जो दर्शकों के बीच की होली-डे एनर्जी को बढ़ा रहा है। इस तरह से दर्शकों को त्योहार के साथ एक शानदार सिनेमाई अनुभव का जश्न मनाने का मौका मिल रहा है। 

राणाबाली को राहुल संकृत्यायन के डायरेक्शन में बनाया गया है। बतौर लीड विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी इस फिल्म में एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। फिल्म में दोनों बिल्कुल अलग और कभी न देखे गए अवतार में नजर आने वाले हैं, जो कि बिल्कुल नया और ज्यादा रॉ है। बड़े प्रोडक्शन स्केल, इंटेंस कहानी और अजय-अतुल के शानदार म्यूजिक के साथ 'राणाबाली' 16 अक्टूबर 2026 में फेस्टिव सीजन की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने के लिए तैयार है।



Related News
thumb

अमेजन MGM स्टूडियोज की ‘फूलन’ ने TIFF में जीता दिल, मिला स्टैंडिंग ...

जाने माने फिल्म मेकर रिची मेहता द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई अमेजन ओरिजिनल मूवी फूलन का वर्ल्ड प्रीमियर 51वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIF...


thumb

BAFTA के बाद साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में ‘बूंग’ बनी बेस्ट फीचर फिल्म

क्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स की फ़िल्म 'बूंग' ने साउथ एशियन फ़िल्म, लिटरेरी और कल्चरल फ़ेस्टिवल में एक बड़ी जीत अपने ...


thumb

विजय वर्मा ने शुरू की ‘मटका किंग’ सीजन 2 की शूटिंग, शेयर की स्क्रिप...

आध्यात्मिक गुरुदेव रविशंकर से आशीर्वाद मांगने वाली अपनी पोस्ट से बहुत ज़्यादा उत्सुकता जगाने के ठीक एक दिन बाद, विजय वर्मा ने ऑफिशियली सभी अटकलों प...


thumb

300 करोड़ कमाई का आंकड़ा छूने के करीब हनुमान अंश

दुनिया भर में 291.40 करोड़ रुपये का कारोबार करने के बाद फिल्म ‘हनुमान अंश’ जल्द ही 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने की स्थिति में है।


thumb

ऐसा लग रहा जैसे बप्पा जल्दी आ गए: तुषार कपूर

पूरे मुंबई में गणेशात्‍सव की धूम है। एक्‍टर तुषार कपूर ने कहा कि 52वें गणपति उत्‍सव के लिए उनका परिवार भगवान गणेश का स्वागत करने का बेसब्री से इंतज...