ऐसा लग रहा जैसे बप्पा जल्दी आ गए: तुषार कपूर

Posted On:- 2026-09-16




मुंबई (वीएनएस)। पूरे मुंबई में गणेशात्‍सव की धूम है। एक्‍टर तुषार कपूर ने कहा कि 52वें गणपति उत्‍सव के लिए उनका परिवार भगवान गणेश का स्वागत करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। उन्‍होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह त्योहार उनके परिवार की परंपरा में गहराई से जुड़ा है और बप्पा के आने से सभी खुश हैं। परिवार इस साल भगवान गणेश का स्वागत करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। उन्होंने कहा, मैं कहूंगा कि यह हमारे परिवार के लिए गणपति उत्सव का 52वां जश्न है। हमने बप्पा के लिए बहुत प्रार्थना की, इसलिए ऐसा लग रहा है कि बप्पा जल्दी आ गए। उन्होंने इस साल हम सभी को बहुत व्यस्त रखा।

एक्टर ने कहा कि यह त्योहार साथ रहने और पॉजिटिविटी का एहसास कराता है, और बप्पा के आने से परिवार के लिए यह मौका और भी शुभ हो गया है। मुझे लगता है कि दुनिया की बाकी अर्थव्यवस्थाएं भारत जितनी अच्छी नहीं चल रही हैं। सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बप्पा की ही देन है। बप्पा की वजह से हम व्यस्त रहे और ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि वह हमसे लंबे समय तक दूर रहे।

उन्होंने आगे बताया कि कैसे पिछले कुछ सालों में गणपति उत्सव का दायरा बढ़ा है और अब ज्‍यादा लोग इस त्योहार को मना रहे हैं। उन्होंने उत्सव के दौरान शहर में बेहतर सिविक मैनेजमेंट की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, आजकल बहुत से लोग त्योहार मनाते हैं। पहले से कहीं ज्‍यादा। लेकिन, शहर का सिविक मैनेजमेंट भी बहुत व्यवस्थित है, चाहे वह साउंड हो, ट्रैफ‍िक हो या साफ-सफाई। तुषार ने कहा, मैं कहूंगा कि भारत चमक रहा है और बप्पा हमें चमकने में मदद कर रहे हैं। 



Related News
thumb

300 करोड़ कमाई का आंकड़ा छूने के करीब हनुमान अंश

दुनिया भर में 291.40 करोड़ रुपये का कारोबार करने के बाद फिल्म ‘हनुमान अंश’ जल्द ही 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने की स्थिति में है।


thumb

डेविड ओ. रसेल से मिले अनुपम खेर, बोले-जिंदगी और सिनेमा पर हुई बात

अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपने नाटक 'जाने-माने अंजाने' के लिए विदेश यात्रा पर बने हुए हैं।


thumb

डेजी शाह ने किया बप्पा का स्वागत

अभिनेत्री डेजी शाह ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया। अभिनेत्री का मानना है कि यह त्योहार उनके घर में सकारात्मकता ल...


thumb

प्रीति जिंटा को फिल्म ऑफर होने से पहले ही किसने बता दिया था ‘VIBE’ ...

किसी फिल्म के लिए एक्टर का ‘हां’ कहना कई बार स्क्रिप्ट सुनने से भी पहले शुरू हो जाता है। प्रीति जी जिंटा के लिए कुणाल खेमू की अपकमिंग फिल्म ‘VIBE’ ...


thumb

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में भौकाल के बीच छाया इश्क! ‘सांसों की माला’ दि...

‘मिर्जापुर’ की दुनिया का भौकाल अब सिल्वर स्क्रीन पर भी अपना जलवा दिखा रहा है।