डेजी शाह ने किया बप्पा का स्वागत

Posted On:- 2026-09-16




मुंबई (वीएनएस)। अभिनेत्री डेजी शाह ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया। अभिनेत्री का मानना है कि यह त्योहार उनके घर में सकारात्मकता लाता है। साथ ही भगवान गणेश के आगमन से उनके घर का माहौल अच्छा बन जाता है। अभिनेत्री ने बातचीत में गजानन महाराज की पूजा के बारे में बताते हुए कहा, बप्पा वहीं हैं, हम भी वहीं हैं। बस भावनाएं और खुशियां नई हैं। जब भी बप्पा घर आते हैं तो हमें लगता है कि घर में एक अलग ही वाइब है, सब कुछ अच्छा लगने लगता है।

अभिनेत्री डेजी शाह ने बताया कि गणपति की मूर्ति उनके घर में सिर्फ डेढ़ दिन के लिए रहती है। वह बप्पा के लिए काफी खास पकवान बनवाती हैं। उन्होंने कहा, गुजराती में हम एक लड्डू बनाते हैं, जो गेहूं के आटे और गुड़ से बनता है। हर साल हम इसे बप्पा के लिए बनाते हैं और क्योंकि बप्पा सिर्फ डेढ़ दिन के लिए आते हैं, हम यह ध्यान रखते हैं कि जो भी भक्त हमारे घर आते हैं, उन्हें वही घर का बना प्रसाद मिले जो हम बाबा के लिए बनाते हैं।


डेजी शाह ने कहा, आध्यात्मिक होना बहुत जरूरी है। अगर और कुछ नहीं, तो आपकी सोच, नजरिया मायने रखता है। अगर कोई आपको ट्रोल करता है, तो आप उसे इग्नोर करके चुप करा सकते हैं और अगर आप जवाब देना चाहते हैं तो आप अपना पक्ष रख सकते हैं और बता सकते हैं कि आप सही हैं या गलत।

अभिनेत्री डेजी शाह की बात करें तो वह हाल ही में रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आई थीं। वह शो की एक दमदार प्रतियोगी थीं, जो काफी हद तक विवादों से दूर रहीं थीं। उन्होंने खेल में खुद को बचाए रखने के लिए दोनों पक्षों के साथ रणनीति के तहत तालमेल बैठाया और इस बात का बचाव करते हुए कहा कि इससे उनके गेम को फायदा हुआ।



Related News
thumb

300 करोड़ कमाई का आंकड़ा छूने के करीब हनुमान अंश

दुनिया भर में 291.40 करोड़ रुपये का कारोबार करने के बाद फिल्म ‘हनुमान अंश’ जल्द ही 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने की स्थिति में है।


thumb

ऐसा लग रहा जैसे बप्पा जल्दी आ गए: तुषार कपूर

पूरे मुंबई में गणेशात्‍सव की धूम है। एक्‍टर तुषार कपूर ने कहा कि 52वें गणपति उत्‍सव के लिए उनका परिवार भगवान गणेश का स्वागत करने का बेसब्री से इंतज...


thumb

डेविड ओ. रसेल से मिले अनुपम खेर, बोले-जिंदगी और सिनेमा पर हुई बात

अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपने नाटक 'जाने-माने अंजाने' के लिए विदेश यात्रा पर बने हुए हैं।


thumb

प्रीति जिंटा को फिल्म ऑफर होने से पहले ही किसने बता दिया था ‘VIBE’ ...

किसी फिल्म के लिए एक्टर का ‘हां’ कहना कई बार स्क्रिप्ट सुनने से भी पहले शुरू हो जाता है। प्रीति जी जिंटा के लिए कुणाल खेमू की अपकमिंग फिल्म ‘VIBE’ ...


thumb

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में भौकाल के बीच छाया इश्क! ‘सांसों की माला’ दि...

‘मिर्जापुर’ की दुनिया का भौकाल अब सिल्वर स्क्रीन पर भी अपना जलवा दिखा रहा है।