बिलासपुर (वीएनएस)। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित शिविरों में राजस्व से संबंधित 4529 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 2715 आवेदन निराकृत कर लिए गए हैं। अधिकांश मामलों का निराकरण मौके पर ही कर लिया गया। शेष न्यायालयीन प्रकृति के प्रकरणों के निराकरण के लिए समय सीमा दी गई है।
कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन और नेतृत्व में विगत 07 अप्रैल से 21 अप्रैल तक राजस्व पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान दूरदराज के ग्रामों में शिविर आयोजित किए गए। शिविर को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। लोग उत्साह के साथ शिविरों में पहुंचकर अपने जरूरत के काम सुगमता से करा पाए। कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वयं आधे दर्जन शिविरों में पहुंच कर निरीक्षण किया। हितग्राहियों ने अपने गांव घर के नजदीक शिविरों के जरिए लंबित समस्यायों के समाधान हो जाने पर संतुष्टि जाहिर की है।
भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोजित सभी शिविरों में भू स्वामियों का बी वन पढ़कर सुनाया गया। इन शिविरों में 2715 आवेदनों का निराकरण किया गया। 193 किसानों को किसान किताब का वितरण किया गया। अविवादित नामांतरणों के 40 आवेदनों का निराकरण किया गया। फौती के 31, अविवादित बंटवारा के 16, अभिलेखों में त्रुटि सुधार के 66 आवेदन , नक्शा बटांकन के 18, सीमांकन के 05, जाति प्रमाण पत्र 543, निवास के 498 ,आय के 663 , डिजिटल हस्ताक्षर के 336 सहित अन्य आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में अधिकतर का मौके पर ही निराकरण कर लिया गया। कुछ आवेदनों के लिए समय सीमा तय की गई है।
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के लिए वर...
खेलो इंडिया ट्राईबल गेम में गोल्ड मेडल जीतकर वापस आने पर खिलाड़ियों को कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने अपने कार्यालय में पुष्प गुच्छ देकर उनका...
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गौरेला के सहयोग से जीडीएक्स ग्रुप ग्रेटर नोएडा एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट के तहत 100 सुरक्षा जवान, 20 ड्रोन पायलेट, 30 ...
गौरेला पेंड्रा मरवाही में जनगणना 2027 के प्रशिक्षण में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर दो सहायक शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जरी कर 24 घंटे के...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें वैकल्पिक आजीविका से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं संचाल...
केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया “ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान” छत्तीसगढ़ में तेजी से गति पकड़ रहा है। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्दे...