अम्बिकापुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2026 के तहत गांव-गांव, द्वार द्वार सुशासन की सरकार पहुंच रही है जोकि 10 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में आज अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बरकेला क्लस्टर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 25 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए और अपनी मांग एवं शिकायतों के लेकर 494 आवेदन दिए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा 454 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया। शेष आवेदनों को जांच पश्चात् आवेदकों को निराकरण की सूचना दी जाएगी।
प्रशासन आपके द्वार 27 विभागों ने लगाए स्टॉल :
शिविर में कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, मत्स्य सहित कुल 27 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। वहीं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कई मांगों का मौके पर निराकरण करते हुए हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया।
हितग्राहियों को किया गया सामाग्री वितरण :
जनसमस्या निवारण शिविर में जनप्रतिनिधियों द्वारा छात्रों को जाति प्रमाण पत्र, हितग्राहियों को जॉब कार्ड, स्वीकृत पेंशन, आयुष्मान कार्ड,राशन कार्ड, ऋण पुस्तिकाएं, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, बिजली बिल छूट एवं सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। साथ ही महिला समूहों को आजीविका संवर्धन हेतु सीआईएफ (CIF) राशि जारी की गई। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।
कलेक्टर ने किया स्टॉल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश :
कलेक्टर अजीत वसंत एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल शिविर में शामिल हुए और विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक लोगों की मांग एवं शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
ग्रामीणों से सीधा संवाद और मौके पर निराकरण :
कलेक्टर वसंत ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी मांगे एवं समस्याएं सुनीं। उन्होंने कई मांगों का मौके पर निराकरण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा प्राप्त शिकायतों पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
वहीं कलेक्टर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार जिले में प्रारंभ हो चुका है और इसके माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे शिविर का अधिक से अधिक लाभ लें। प्राप्त मांग एवं शिकायतों का विधिवत संधारण कर उनका परीक्षण किया जाएगा तथा जो प्रकरण स्थानीय स्तर पर निराकरण योग्य होंगे, उनका शीघ्र निराकरण किया जाएगा। शेष प्रकरणों को राज्य स्तर पर प्रेषित किया जाएगा।
उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने ग्राम पंचायतों में संचालित आंगनवाड़ी, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण कर समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराएं, जिससे समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन आमजन के द्वार तक पहुंच रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपनी समस्याएं खुलकर रखने की अपील करते हुए अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव ने कहा कि राज्य शासन द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया।
जनसमस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसौदिया, पायल सिंह तोमर, अनिमा केरकेट्टा, जनपद अध्यक्ष विक्रम सोनपाकर, जनपद सदस्यगण ,सरपंचगण सहित एसडीएम बनसिंह नेताम, जनपद सीईओ राजेश सेंगर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए।
जिले में जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है, जोकि 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएग...
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज जिले के भैयाथान जनपद अंतर्गत ग्राम खोपा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर एस. जयवर्धन की उपस्थि...
राज्य शासन, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ एवं जिला सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सूरजपुर के मार्...
जिले में आज 1 मई से जनगणना 2027 के प्रथम चरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में राजनांदगांव तहसील के ग्राम धनगांव में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ...
जिले में आज 1 मई से जनगणना 2027 के प्रथम चरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में राजनांदगांव तहसील के ग्राम धनगांव में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ...