‘‘सही दवा - शुद्ध आहार‘‘ अभियान: कॉस्मेटिक एवं दवा दुकानों का सघन निरीक्षण, निजी अस्पतालों में कोल्ड चैन की जांच

Posted On:- 2026-05-01




सूरजपुर (वीएनएस)। राज्य शासन, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ एवं जिला सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सूरजपुर के मार्गदर्शन में ‘सही दवा - शुद्ध आहार - यही छत्तीसगढ़ का आधार‘ अभियान जिले में निरंतर संचालित है। यह अभियान 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक लगातार जारी रहेगा, जिसके अंतर्गत राज्य में सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानकयुक्त दवाओं तथा खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सघन जांच एवं कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।

चतुर्थ दिवस: प्रतापपुर में कॉस्मेटिक एवं दवा दुकानों का निरीक्षण : 

अभियान के चतुर्थ दिवस को कलेक्टर एस. जयवर्धन द्वारा औषधि प्रकोष्ठ हेतु गठित जांच टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में कॉस्मेटिक दुकानों का निरीक्षण किया। औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के प्रावधानों के अंतर्गत जिला सूरजपुर के तहसील मुख्यालय प्रतापपुर में 04 कॉस्मेटिक दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 01 कॉस्मेटिक दुकान से नेल पोलिश का नमूना गुणवत्ता जांच हेतु लिया गया। इसके साथ ही 02 दवाई दुकानों में सघन जांच की गई एवं 01 दवाई दुकान से औषधि का नमूना संकलित कर गुणवत्ता जांच हेतु राज्य औषधि परीक्षण शाला भेजा गया।

पंचम दिवस: निजी अस्पतालों में वैक्सीन स्टोरेज एवं कोल्ड चैन की जांच : 

अभियान के पंचम दिवस को गठित जांच टीम ने अस्पतालों एवं अस्पतालों से जुड़ी फार्मेसी में वैक्सीन स्टोरेज एवं कोल्ड चौन स्टोरेज परिसरों की जांच की। इस दौरान सूरजपुर जिला मुख्यालय अंतर्गत पांच निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान वैक्सीन के संधारण एवं कोल्ड चौन को मेंटेन करने हेतु अस्पताल प्रबंधन तथा संबंधित फार्मेसी दुकानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही भविष्य में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

कार्यवाही में सक्रिय रहे अधिकारी:-

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में सहायक संचालक (औषधि) राम ब्रिजेश प्रजापति, औषधि निरीक्षक अमरेश तिर्की, औषधि निरीक्षक जय प्रकाश शर्मा एवं नमूना सहायक दीपा साहू सक्रिय रूप से सम्मिलित रहे।



Related News
thumb

अनाधिकृत व्यक्तियों को गोपनीय जानकारी देने से बचें नागरिक : कलेक्ट...

जिले में जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है, जोकि 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएग...


thumb

कलेक्टर ने शिविर में ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सुनीं मांगें व समस्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2026 के तहत गांव-गांव, द्वार द्वार सुशासन की सरकार पहुंच रही है जोकि 10 जून 202...


thumb

समस्याओं का निराकरण, आवेदन का तत्काल निराकरण कर, आदित्य को प्रदाय क...

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज जिले के भैयाथान जनपद अंतर्गत ग्राम खोपा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर एस. जयवर्धन की उपस्थि...


thumb

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य पूरे जिले में प्रारंभ

जिले में आज 1 मई से जनगणना 2027 के प्रथम चरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में राजनांदगांव तहसील के ग्राम धनगांव में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ...


thumb

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य पूरे जिले में प्रारंभ

जिले में आज 1 मई से जनगणना 2027 के प्रथम चरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में राजनांदगांव तहसील के ग्राम धनगांव में प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ...