कलेक्टर ने तहसील और जनपद कार्यालय का निरीक्षण किया

Posted On:- 2025-04-25




सारंगढ़ बिलाईगढ़ (वीएनएस)। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने इंद्रजीत बर्मन जिला पंचायत सीईओ के साथ बरमकेला क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान जनपद पंचायत बरमकेला एवं तहसील कार्यालय के सभी शाखा और कक्षों का अवलोकन किया। जनपद पंचायत बरमकेला में चक्रधर नायक द्वारा कलेक्टर का स्वागत किया। कलेक्टर ने अधिकारियों और सभी शाखाओं के लिपिक एवं अन्य कर्मचारियों से पीएम आवास, मनरेगा कार्य के बारे में जानकारी लिए। इस दौरान  चक्रधर नायक, कमलेश कुमार मेहरा, शीशुपाल साहू सहित अन्य स्टाफ उपस्थित थे। कलेक्टर और सीईओ ने ग्राम संडा में पंचायत विभाग के कार्यों का भी अवलोकन किया।

इसी क्रम में कलेक्टर ने तहसील कार्यालय बरमकेला का अवलोकन किया जिसमें  स्टेशनरी, भू अभिलेख, राजस्व रिकॉर्ड कक्ष, वीसी कक्ष, आवक जावक, तहसीलदार कक्ष आदि का अवलोकन किया। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने तहसीलदार को लोक सेवा गारंटी के बोर्ड को कार्यालय के मुख्य द्वार में चिपकाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने तहसील में बैठक व्यवस्था, साफ सफाई, कार्य प्रणाली आदि का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान शनि राम पैंकरा तहसीलदार, लिपिक ललित पटेल उपस्थित थे।



Related News
thumb

चिकित्सालय के रेनोवेशन संबंधी निर्माण कार्यो को करें समय पर पूरा :...

आज मुख्यालय के जिला चिकित्सालय मे कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा प्रथम औचक निरीक्षण किया गया, इस दौरान कलेक्टर ने चिकित्सालय की सभी महत्वपूर्ण विभागों...


thumb

नव नियुक्त कलेक्टर कुणाल ने किया संयुक्त जिला कार्यालय का निरीक्षण

नव नियुक्त कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर स्थित कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप पंजीयक, आदिवासी विकास...


thumb

अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से महिलाओं ने निकाली महतारी वंदन योजना की ...

ग्राम पंचायत जूनापारा में आज अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं महतारी वंदन योजना की राशि निकालने पहुँचीं...


thumb

ग्राम पंचायत चनवारीडांड में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती र...

कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम के मार्गदर्शन में आज जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय पंचायती राज दिव...


thumb

अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, चार वाहन जप्त

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में निरीक्षण के दौरान चार ...


thumb

मानपुर उपकेन्द्र में 3.15 एम.व्ही.ए. का नया पॉवर ट्रांसफार्मर को कि...

मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत नये जिलें मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के ग्रामीण अंचलों में समुचित वोल्टेज पर निर्बाध व गुणावत्तापूर...