रायगढ़ (वीएनएस)। रायगढ़ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों बिना भारतीय नागरिकता के लंबे समय से कोडातराई गांव में रह रहे थे और भारतीय चुनाव आयोग के फर्जी दस्तावेज बनवाकर खुद को भारतीय नागरिक साबित करने की कोशिश कर रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इफ्तिखार शेख (29) और उसकी पत्नी अर्मिश शेख के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों के पास पाकिस्तानी पासपोर्ट और वैध एलटीवी वीजा तो था, लेकिन इन्होंने फॉर्म-6 में गलत जानकारी देकर फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनवाया था।
पुलिस की कार्रवाई:
रायगढ़ पुलिस बीते तीन दिनों से जिले में बाहरी नागरिकों की पहचान के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम कोडातराई में याकूब शेख के घर पर दो पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। दस्तावेजों की जांच में फर्जीवाड़ा उजागर हुआ।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ IPC की धारा 199, 200, 419, 467, 468 और 34 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों को जेल भेज दिया गया है।
क्या बताया आरोपियों ने:
पूछताछ में इफ्तिखार और अर्मिश शेख ने बताया कि वे पाकिस्तान के कराची जिले के लांडी क्षेत्र के रहने वाले हैं और कुछ समय से कोडातराई में मजदूरी का काम कर रहे थे।
पुलिस का कहना है कि जिले में अन्य अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की तलाश भी जारी है।
राजधानी में सोमवार दोपहर आई तेज आंधी के चलते जीई रोड स्थित आमानाका ओवरब्रिज पर लगे तीन बिजली के खंभे धराशायी हो गए। गनीमत रही कि उस समय सड़क से गुज...
छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए एनएसयूआई ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज प...
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के युवाओं को शासन और नीति निर्माण से जोड़ने के लिए ‘मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप’ कार्यक्रम क...
छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। रविवार देर रात राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है...
स्कूल शिक्षा विभाग ने वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोपों के चलते महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के बीईओ केके ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित ...
राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री के निर्देशन व स्वास्थ्य मंत्री के स...