मंडल शतरंज प्रतियोगिता में रोहित व. पद्मावती विजेता बने

Posted On:- 2025-04-29




रायपुर (वीएनएस)। भारतीय जीवन बीमा निगम, रायपुर मंडल की मंडल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन कल दि. 28/04/2025 को पंडरी स्थित मंडल कार्यालय, रायपुर में किया गया | उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में भारतीय जीवन बीमा निगम, क्रीडा एवं मनोरंजन समिति, रायपुर के सह सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी कि पुरुष वर्ग में  एस.ओ. अभनपुर, रायपुर-3 के रोहित देवांगन नये विजेता बने एवं महिला वर्ग में भिलाई-1 की ई.व्ही. पद्मावती ने पुन: विजेता बनकर खिताब बरकरार रखा | प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि  प्रबंधक (डी.टी.सी.) के.के. मूर्ति  थे एवं मंच पर सेलेक्शन समिति के चेयरमेन प्रबंधक (आई.टी.) नीलमणी द्विवेदी, रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन अध्यक्ष राजेश पराते, प्रथम श्रेणी अधिकारी एसोसिएसन अध्यक्ष धनंजय पाण्डे, सेलेक्शन कमेटी के सदस्य एन.जे. राव, क्रीड़ा एवं मनोरंजन समिति, रायपुर की सचिव संध्या राज एवं  मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं फिडे ऑर्बिटर रवि कुमार उपस्थित थे |

इस प्रतियोगिता  के परिणाम निम्नानुसार है :-

पुरुष वर्ग : प्रथम -  रोहित देवांगन (एस.ओ. अभनपुर, रायपुर-3), द्वितीय -  अंकित चौबे (सीएबी भिलाई), तृतीय - मोहन उम्बरकर (दुर्ग)  |

महिला वर्ग : प्रथम - ई.व्ही. पद्मावती (भिलाई-1), द्वितीय- चित्रांगिता साहू ( रायपुर-3), तृतीय - वीणा चंदनगर (सरायपाली)

            इस प्रतियोगिता में विजेता हुए खिलाड़ी एवं मध्य क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिये सीधी पात्रता प्राप्त खिलाड़ी पुरुष वर्ग में सागर बघेल (दल्लीराजहरा) का चयन आगामी शहडोल में आयोजित होने वाली "मध्य क्षेत्रीय  शतरंज प्रतियोगिता" के लिए किया गया है, जिसमे सम्पूर्ण मध्य क्षेत्र  (म.प्र. एवं छ.ग.)  के 08 मंडल कार्यालय के पुरुष एवं महिला विजेता एवं सीधी पात्रता प्राप्त खिलाड़ी भाग लेंगे | मध्य क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान प्राप्त खिलाड़ी भारतीय जीवन बीमा निगम की अखिल भारतीय  शतरंज प्रतियोगिता में मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगें |

प्रतियोगिता के  मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं फिडे ऑर्बिटर रवि कुमार थे | 

         इस अवसर पर पूर्व स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड सदस्य शिशिर गुप्ता, विजय तिरपुडे, अगेश्वर साहू, सुभाष साहू, ललित वर्मा, यशवंत शर्मा, अंजनी हजारी, श्रीकांत पात्रो, राहुल श्रीवास्तव एवं अन्य सदस्यगण, खिलाडीगण उपस्थित थे| उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भारतीय जीवन बीमा निगम, क्रीडा एवं मनोरंजन समिति रायपुर के सह सचिव विनय बैसवाड़े ने दी |




 




Related News
thumb

आवा पानी झोंकी‘ अभियान बना जनआंदोलन, ग्रामीणों ने जल संरक्षण के लिए...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप पानी बचाने के लिए चलाए जा रहे राज्यस्तरीय अभियान ‘मोर गांव-मोर पानी‘ के तर्ज पर जल संरक्षण की दिशा में कोरि...


thumb

पीडीएस दुकानों में राशन का आबंटन सही हो तथा राशन पात्र हितग्राहियों...

जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह की अध्यक्षता तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू की उपस्थिति में आज जनपद पंचायत कार्यालय मनेंद्रगढ़ के सभाकक्ष अम...


thumb

जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा म...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत जल जीवन मिशन सहित अन्य कार्यों की समीक्षा बै...


thumb

अंजलि एक्का को जनदर्शन में मिला संबल, त्वरित कार्यवाही से लौटा आत्म...

जिला मुख्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जब ग्राम फूलपुर की छात्रा अंजलि एक्का अपनी पढ़ाई से जुड़ी समस्या को...


thumb

जिले में पीलिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, नगरीय निकायों व ग्रा...

गर्मी के मौसम में बढ़ते संक्रमणों को देखते हुए पीलिया (जॉन्डिस) को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में सतर्कता बरती जा रही है। कलेक्टर चंदन त्रि...


thumb

सुशासन तिहार के प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करें : कलेक्टर

जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा साप्ताहिक समय-सीमा बैठक का आयोजित की गई। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सुश...