खैरागढ़ (वीएनएस)। छुईखदान क्षेत्र के ग्राम भोरमपुर में जैसे ही 52 वर्षीय किसान श्रीराम वर्मा ने किसी सामान को निकालने के लिए फ्रीज को खोला वैसे ही उसमें विस्फोट हो गया और उसके दोनों पैर मौके पर ही उखड़ गए। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई। परिजन उसे छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग और तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम विस्फोट के संभावित कारणों की जांच में जुट गई है, उम्मीद है कि रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल विस्फोट के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फ्रिज रातभर बंद था और सुबह जैसे ही श्रीराम वर्मा ने किसी सामान को निकालने के लिए फ्रीज को चालू उसमें जोरदार विस्फोट हुआ।
विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि श्रीराम के दोनों पैर मौके पर ही उखड़ गए व शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई है। परिजन व ग्रामीणों ने घायल श्रीराम को तत्काल छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
अत्यधिक रक्तस्राव और आंतरिक चोटों की वजह से श्रीराम ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक श्रीराम वर्मा अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पूरे गांव में शोक की लहर है।
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं...
बालोद कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण (अन्य फसलों की खेती) को बढ़ावा देने के उद्द...
।वीबी जीरामजी योजना के अंतर्गत गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम पंचायत बघेली में सामुदायिक उपयोग हेतु परकोलेशन टैंक बघेली भाठा का निर्माण कार्य प्रगतिरत...
26वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में खिलाडि़यों का उत्साह और मेहनत देखने को मिल रही है। निर्धारित खेल मैदानों में खिलाड़ी अनुशासन के साथ अप...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को रायपुर जिले के अभनपुर स्थित अग्रवाल भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी एवं सिद्धार्थ शंभू ...