विधायक की गाड़ी को बोलेरो ने मारी टक्कर, ड्राइवर हिरासत में...

Posted On:- 2025-07-09




सतना (वीएनएस)। एमपी के सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई जब नरसिंहपुर जिले स्थित तेंदूखेड़ा से भाजपा विधायक विश्वनाथ सिंह की गाड़ी को पीछे से एक तेज़ रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसा लवडेल स्कूल के सामने उस वक्त हुआ जब विधायक प्रयागराज की ओर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो तेज़ गति में थी और अनियंत्रित होकर विधायक की गाड़ी से पीछे से जा टकराई। गनीमत यह रही कि टक्कर इतनी तेज़ होने के बावजूद विधायक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गए। घटना में वाहन जरूर क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

बोलेरो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि टक्कर महज एक हादसा था या लापरवाही का नतीजा। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रण में ले लिया। फिलहाल विधायक विश्वनाथ सिंह सुरक्षित हैं और घटना की पूछताछ होने तक उन्हें सतना सर्किट हाउस में ठहराया गया है।



Related News
thumb

कोलकाता में तीन मंजिला गोदाम ज़मींदोज़, 50 लोगों के दबे होने की आशं...

घटना के समय इमारत के अंदर मौजूद मज़दूरों की सही संख्या का तुरंत पता नहीं चल सका, लेकिन खबरों के अनुसार वहाँ 40-50 लोगों के होने की संभावना है। जब म...


thumb

अरुणाचल प्रदेश में बादल फटने से जलप्रलय! अचानक आई बाढ़ में 5 लोग ला...

राज्य में पिछले कुछ दिनों से ज़ोरदार बारिश हो रही है, जिसके कारण कई ज़िलों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ की स्थिति बनी है और सड़कों, पुलों व अन्य सार्व...


thumb

ग्लोबल ट्रस्ट में भारत का बढ़ा कद,लोवी इंस्टीट्यूट सर्वे में यूएसए-च...

सर्वे के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई लोग डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले अमेरिका, शी जिनपिंग के चीन और व्लादिमीर पुतिन के नेतृत्व वाले रूस की तुलना में पीए...


thumb

एऩजीओस की विदेशी फंडिंग पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन,नियमों के उल्लंघ...

नोटिफिकेशन के अनुसार, संशोधित नियमों के तहत, जो संगठन विदेशी योगदान का 20 प्रतिशत से ज़्यादा हिस्सा प्रशासनिक खर्चों पर खर्च करते हैं (जो कि एक्ट क...


thumb

खड़गे परिवार के ट्रस्ट ने हड़पी 100 करोड़ की जमीन? बीजेपी ने लगाया ...

बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके बेटे प्रियांक खड़गे पर कर्नाटक में ज़मीन घोटाले का आरोप लगाया है, जिसमें सिद्धार्थ विहार ट्रस...


thumb

उत्तराखंड के बाद महाराष्ट्र में यूसीसी की तैयारी तेज, सीएम फडणवीस ब...

महाराष्ट्र सरकार यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की दिशा में बढ़ रही है, जिसके लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में एक विशेषज्ञ समिति...