किश्त नहीं दी तो पत्नी को बना लिया बंधक! झांसी में लोन वसूली का शर्मनाक मामला...

Posted On:- 2025-07-31




झांसी (वीएनएस)। उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जिसने लोन वसूली के तौर-तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक प्राइवेट माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने किश्त नहीं चुकाने पर एक युवक की पत्नी को कथित तौर पर पांच घंटे तक बंधक बनाकर रखा। जब पति ने पत्नी को छुड़ाने की गुहार लगाई, तो बैंक कर्मचारियों ने कहा – “किश्त दो, पत्नी ले जाओ।”

क्या है पूरा मामला
घटना झांसी के ग्राम बम्हरौली स्थित एक माइक्रो फाइनेंस बैंक की है। पीड़िता पूजा वर्मा और उसका पति रविंद्र वर्मा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के बाबई रोड के रहने वाले हैं। पूजा ने 40 हजार रुपये का लोन लिया था और 11 किश्तें एजेंटों के जरिए जमा कर चुकी थी। लेकिन आरोप है कि एजेंट कौशल और धर्मेंद्र ने केवल 8 किश्तें बैंक में जमा कीं, बाकी पैसे खुद रख लिए।

‘पैसे दो, तभी बीवी मिलेगी’
सोमवार को बैंक की ओर से कथित तौर पर एक कर्मचारी संजय यादव घर आया और पूजा व उसके पति को धमकाते हुए जबरन बैंक ले गया। वहां पूजा को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बंधक बनाकर रखा गया। जब पति ने मिन्नतें कीं तो जवाब मिला: “पहले किश्त भरो, फिर बीवी को ले जाओ।”

थक-हारकर रविंद्र ने डायल 112 को कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति बिगड़ती देख बैंक कर्मचारियों ने पूजा को रिहा कर दिया।

बैंक की सफाई और पुलिस जांच
बैंक मैनेजर का कहना है कि महिला सात महीने से किश्त नहीं चुका रही थी, इसलिए उसे बुलाया गया था। उन्होंने दावा किया कि पूजा अपनी मर्जी से बैंक में बैठी थी और किसी तरह की ज़बरदस्ती नहीं हुई।

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एजेंटों और बैंक स्टाफ से पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में एजेंट द्वारा किश्त की रकम गबन करने की बात भी सामने आ रही है।

क्या लोन वसूली के नाम पर बंधक बनाना अब आम बात है?
यह मामला महज एक घटना नहीं, बल्कि सवाल है उस सिस्टम पर, जहां लोन वसूली के नाम पर लोगों को मानसिक प्रताड़ना, धमकी और अपमान का सामना करना पड़ता है।

कानून के रहते कोई संस्था कैसे किसी महिला को बंधक बना सकती है? क्या बैंकों को वसूली के लिए यह अधिकार मिला है?

प्रशासन से अब साफ जवाब की जरूरत है।

झांसी की इस घटना ने न सिर्फ बैंकिंग व्यवस्था पर, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर भी गहरा धब्बा लगा दिया है।



Related News
thumb

अंतरिक्ष में इतिहास रचेंगे भारतीय मूल के अनिल मेनन

भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन अगले हफ्ते अपने करियर की पहली स्पेसवॉक (अंतरिक्ष में चहलकदमी) करेंगे। वह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आई...


thumb

रक्षा मंत्री ने तटरक्षक बल के लिए दो बड़े नीति सुधारों की घोषणा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के अधिकारियों और उनके परिवारों के हित में दो महत्वपूर्ण नीति सुधारों की घोषणा की है।


thumb

झारखंड में इनामी नक्सली कमांडरों समेत 16 माओवादियों ने डाले हथियार

झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। एजेंसियों के 'ऑपरेशन नवजीवन' के तहत 39 लाख रुपये ...


thumb

भारतीय जनता पार्टी ने संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर स...

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर सात महीने तक चलने वाले देशव्यापी अभियान की सोमवार को घोषणा की। पार्टी ने क...


thumb

जलवायु परिवर्तन: अमीर देशों में बढ़ेगा एसी का इस्तेमाल, गरीब देशों ...

जलवायु परिवर्तन के कारण वर्ष 2050 तक सालाना लगभग 4.30 लाख अतिरिक्त मौतें होने की आशंका है, जिनमें से अधिकांश गरीब देशों में होंगी। क्लाइमेट इम्पैक्...


thumb

E20 से जुड़े फर्जी AI वीडियो पर एक्शन, HC से मिली मुकदमा चलाने की म...

बार एंड बेंच' की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस अभय आहूजा की बेंच ने गडकरी को यह मुकदमा दायर करने की मंज़ूरी तब दी जब उनके वकील संदीप एस. लड्डा ने दलील...