एक्टर विजय की रैली में भगदड़ से 39 की मौत, पीएम मोदी, रजनीकांत समेत कई ने जताया दुख

Posted On:- 2025-09-28




तमिलनाडु (वीएनएस)। करूर जिले में एक्टर से राजनेता बने थलापति विजय की तमिलागा वेत्री कझगम (TVK) की रैली शोक सभा में बदल गई। भीड़ की भारी संख्या के कारण भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 16 से ज्यादा महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। 70 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें करूर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पीएम मोदी समेत कई राजनीतिक नेताओं ने शोक जताया है।

बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

हृदयविदारक और बेहद दर्दनाक घटना- रजनीकांत

इस हादसे पर सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि ये काफी चिंताजनक हैं। वहीं, सुपरस्टार रजनीकांत ने कहा, 'करूर में निर्दोष लोगों की जान जाने की खबर हृदयविदारक और बेहद दर्दनाक है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के प्रति संवेदना है।'


जानिए क्या बोले अमित शाह?

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को तमिलनाडु में भगदड़ में हुई जन हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया। शाह ने ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, 'तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुःखी हूं। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'


राहुल गांधी ने दुख जताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से की अपील

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली में हुई दुखद घटना से मैं बेहद दुखी हूं, जिसमें कई अनमोल जानें चली गईं। मैं उनके प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' कांग्रेस सांसद ने कहा, 'मैं पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से आग्रह करता हूं कि वे पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करें और राहत एवं बचाव कार्यों में अधिकारियों के साथ मिलकर काम करें।'


सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ ने इस घटना पर दुख जताया है। सीएम ने एक्स पर कहा, 'तमिलनाडु के करूर में हुए दुखद हादसे के बारे  में सुनकर बहुत दुःख हुआ। इस दुखद घटना ने कई अनमोल जिंदगियां छीन लीं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रभु श्री राम उन्हें शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'


डॉक्टरों को उचित इलाज कराने की दी गई सलाह- पूर्व मंत्री सेंथिल

करूर भगदड़ में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और डीएमके नेता वी सेंथिल बालाजी करूर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा, 'अब तक भगदड़ में 31 लोगों की मौत हो चुकी है और 58 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भगदड़ की घटना के बाद, मुख्यमंत्री ने तुरंत मामले की जानकारी ली और ज़िला कलेक्टर, एसपी और मुझे अस्पताल पहुंचने का आदेश दिया। उन्होंने अतिरिक्त डॉक्टर बुलाने और उचित इलाज उपलब्ध कराने की सलाह दी। अभी तक, 46 लोग निजी अस्पताल में और 12 लोग सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं।'



Related News
thumb

पीएम मोगी से मिले 81 वर्षीय सहपाठी असगर वोरा,बीजेपी एमएलए ने वापस क...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 81 वर्षीय स्कूली मित्र असगर अली वोरा को मीरा-भायंदर में अपनी विवादित जमीन वापस मिल गई है। वोरा के पीएम मोदी से हस्तक्ष...


thumb

नितिन नवीन ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- देश की तरक्की से परेशान ह...

UPI पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट चार्ज को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी नेता नितिन नवीन ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष...


thumb

कोई विदेशी प्रभाव नहीं...यूपीआई फीस पर 'बाहरी दबाव' के आरोप का सरका...

बयान में कहा गया है कुछ दावों में कहा गया है कि यह बदलाव विदेशी प्रभाव के कारण हुआ है। यह गलत है। भारत की UPI पॉलिसी से जुड़े फैसले स्वतंत्र रूप से...


thumb

इधर विपक्ष यूपीआई पर हल्ला मचाता रह गया, उधर मोदी कैबिनेट ने ईपीएफ ...

कैबिनेट के फैसले की जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को दी। सरकार का कहना है कि वेतन सीमा में यह वृद्धि बदलती आय, बढ़ते वे...


thumb

अमरीका ने अंतरिक्ष में तैनात कर दिये हथियार! चीन रूस में मची हलचल,...

सबसे खतरनाक बात यह नहीं है कि अमेरिका ने हथियार तैनात किए हैं, बल्कि यह है कि उसने यह नहीं बताया कि वे हथियार आखिर हैं क्या। उनकी संख्या कितनी है, ...


thumb

पीएम मोदी के 25 साल के जन-सेवा सफर पर बोले राजनाथ सिंह, चुनौतियों क...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोलकाता में सेवा संकल्प अभियान का ऐलान किया, जिसके तहत पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में 12 कार्यक्रम होंगे। उन...