ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत को भारतीय कुश्ती महासंघ ने किया निलंबित

Posted On:- 2025-10-08




नई दिल्ली (वीएनएस)। भारतीय कुश्ती महासंघ ने मंगलवार को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले अमन सहरावत को एक साल के लिए निलंबित कर दिया। 22 वर्षीय सहरावत को सितंबर में क्रोएशिया के जाग्रेब में हुई विश्व चैंपियनशिप में 57 किलोग्राम भार सीमा पार करने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। 23 सितंबर से लागू हुए निलंबन की वजह से सहरावत सितंबर 2026 तक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती से जुड़ी किसी भी गतिविधि में भाग नहीं ले पाएंगे। अमन सहरावत के निलंबन की पुष्टि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने की। आईएएनएस को संजय सिंह ने बताया कि अमन सहरावत को अनुशासनात्मक नोटिस भेजा गया था जिसका वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस वजह से उन्हें निलंबित किया गया।

संजय सिंह कहा, भारतीय कुश्ती महासंघ ने वजन संबंधी नियमों का उल्लंघन करने के लिए अमन सहरावत को निलंबित करने की घोषणा की है। 23 सितंबर से प्रभावी यह निलंबन उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी कुश्ती गतिविधि में भाग लेने से रोकता है। सहरावत 14 सितंबर को अपने निर्धारित मुकाबले से 18 दिन पहले क्रोएशिया के पोरेक में तैयारी शिविर में शामिल हुए थे, जिससे उन्हें नियमों के अनुसार अपना वजन और फिटनेस स्तर बनाए रखने के लिए पर्याप्त समय मिल गया।

यह एक साल के भीतर किसी भारतीय पहलवान से जुड़ी तीसरी अनुशासनात्मक घटना है। इससे पहले, विनेश फोगट के पेरिस 2024 ओलंपिक से हटने और नेहा सांगवान को 2025 विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप में वजन अनुपालन और फिटनेस मानकों से संबंधित इसी तरह के मुद्दों के कारण अयोग्य घोषित किए जाने के विवाद सामने आए थे।

एक साल के प्रतिबंध का सहरावत के करियर पर, खासकर 2026 एशियाई खेलों की उनकी तैयारियों पर, महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की उम्मीद है, जहां कुश्ती प्रतियोगिताएं 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित की जानी हैं।




Related News
thumb

ऋषभ पंत की 66 रन की आक्रामक पारी से भारत ने श्रीलंका को 372 रन का ल...

गॉल टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाकर श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन की चुनौती दी। ऋषभ पंत ने केवल 53 गेंदों में 66 र...


thumb

मिचेल स्टार्क ने टेस्ट विकेटों के मामले में कपिल देव को पछाड़ा

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।


thumb

अश्मिता चालिहा ने जीता कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने रविवार को बीडब्ल्यूएफ कोरिया मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।


thumb

यामिनी मौर्य ने जूडो स्पर्धा में जीता रजत पदक

भारत की उभरती हुई जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में देश को गौरवान्वित करते हुए महिलाओं के 57 किलोग्राम भार व...


thumb

सीमा कालीरामना ने महिलाओं के डिस्कस थ्रो में जीता कांस्य पदक

भारतीय एथलीट सीमा कालीरामना ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के डिस्कस थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। यह एथलेटिक्स में भारत का ...


thumb

भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर जीता यूथ हॉकी 5एस का गोल्ड

भारतीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच यूथ हॉकी 5एस एशियन चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक अप...