ग्लासगो (वीएनएस)। भारत की उभरती हुई जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में देश को गौरवान्वित करते हुए महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम कर लिया है। उन्होंने रोमांचक फाइनल मुकाबले में गजब के जज्बे का प्रदर्शन किया। निर्धारित समय में स्कोर के बराबरी पर रहने के बाद मुकाबला 'गोल्डन स्कोर' (अतिरिक्त समय) में पहुंचा, जहां एक छोटी पेनल्टी चूक के कारण यामिनी को स्वर्ण पदक से हाथ धोना पड़ा।
फाइनल में यामिनी और इंग्लैंड की असेल्या टोपराक के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ। 4 मिनट के निर्धारित समय तक दोनों खिलाड़ियों ने शानदार डिफेंस दिखाया और कोई भी अंक नहीं बना सका। मैच 'गोल्डन स्कोर' में पहुंचा, जहां मुकाबला और अधिक आक्रामक हो गया। आखिरकार एक छोटी सी तकनीकी चूक और पेनल्टी (शिडो) मिलने के कारण यामिनी स्वर्ण पदक से चूक गईं और उन्हें ऐतिहासिक रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने रविवार को बीडब्ल्यूएफ कोरिया मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
भारतीय एथलीट सीमा कालीरामना ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के डिस्कस थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। यह एथलेटिक्स में भारत का ...
भारतीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच यूथ हॉकी 5एस एशियन चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक अप...
इस जीत में यस्तिका भाटिया, क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने शानदार प्रदर्शन किया। पहली पारी में क्रांति ने गेंदबाज़ी में कमाल दिखाया और पाँच विकेट लिए...