भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर जीता यूथ हॉकी 5एस का गोल्ड

Posted On:- 2026-07-26




मस्कट/नई दिल्ली (वीएनएस)। भारतीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच यूथ हॉकी 5एस एशियन चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। हॉकी इंडिया ने टीम की ऐतिहासिक सफलता पर खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए नकद पुरस्कार की भी घोषणा की।

फाइनल मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। रोमित पाल ने पांचवें मिनट में पहला गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। इसके बाद कप्तान केतन कुशवाहा ने 12वें मिनट और शाहरुख अली ने 13वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। पाकिस्तान की ओर से मुहम्मद उस्मान ने 16वें मिनट में एकमात्र गोल किया, लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने बढ़त बरकरार रखते हुए 3-1 से जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ भारत और पाकिस्तान दोनों ने पहली बार आयोजित होने वाले एफआईएच यूथ हॉकी 5एस वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

वहीं महिला वर्ग में भारतीय सब-जूनियर टीम ने चीन के खिलाफ संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद रजत पदक हासिल किया। इसके साथ ही भारत की दोनों टीमें पदक जीतकर स्वदेश लौटेंगी।

दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन पर हॉकी इंडिया ने पुरस्कार की घोषणा की है। स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 2 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं रजत पदक विजेता महिला टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 1 लाख रुपये तथा सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 50 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।



Related News
thumb

मिचेल स्टार्क ने टेस्ट विकेटों के मामले में कपिल देव को पछाड़ा

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।


thumb

अश्मिता चालिहा ने जीता कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने रविवार को बीडब्ल्यूएफ कोरिया मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।


thumb

यामिनी मौर्य ने जूडो स्पर्धा में जीता रजत पदक

भारत की उभरती हुई जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में देश को गौरवान्वित करते हुए महिलाओं के 57 किलोग्राम भार व...


thumb

सीमा कालीरामना ने महिलाओं के डिस्कस थ्रो में जीता कांस्य पदक

भारतीय एथलीट सीमा कालीरामना ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के डिस्कस थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। यह एथलेटिक्स में भारत का ...


thumb

लॉर्ड्स में भारतीय क्रिक्ट महिला टीम ने ऐतिहासिक टेस्ट २७० रनों से...

इस जीत में यस्तिका भाटिया, क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने शानदार प्रदर्शन किया। पहली पारी में क्रांति ने गेंदबाज़ी में कमाल दिखाया और पाँच विकेट लिए...