मोहला (वीएनएस)। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अधिकारी श्री संजय कुर्रे, शिक्षा विभाग के अधिकारी श्री योगदास साहू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर प्रजापति ने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की समीक्षा के दौरान छात्रावास निर्माण कार्य, वन अधिकार पट्टा, भूमि आवंटन एवं अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जिले में छात्रावासों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन, अप्रारंभ एवं पूर्ण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने टेंडर प्रक्रिया में विलंब को लेकर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने विभाग को अतिशीघ्र कार्य आदेश जारी करने के निर्देश। उन्होंने जिले में चल रहे आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा करते हुए सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के आयोजन के निर्देश दिए। वन अधिकार डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने जियो-टैगिंग के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर प्रजापति ने पीएम श्री शालाओं, समग्र शिक्षा, अपार आईडी तथा जाति प्रमाण पत्र निर्माण कार्य में प्रगति लाने विशेष निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र एवं अपार आईडी अनिवार्य रूप से बनाए। उन्होंने जिले के कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए आगामी बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के सुदूर ग्राम पंचायत रीरी में जनसमस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन किया गया। रीरी क्लस्टर ...
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को कलेक्टर जनदर्शन में बीते मंगलवार को पति के द्वारा दिए आवेदन के 24 घंटे में ही 8 साल से बिस्तर में पड़े पत्नी का आधार अप...
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जशपुर वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र जशपुर, सन्ना सहित जिले के सभी वन परिक्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण वृ...
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग जशपुर द्वारा 04 से 06 जून 2026 तक विशेष जांच अभियान चलाया गया। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार ...
जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा क...
जशपुर वन मंडल द्वारा स्थानीय वनोपज एवं पारंपरिक संसाधनों से तैयार किए जा रहे उत्पाद अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और उपयोगिता के कारण लगाता...