रजत जयंती पर हो रहा कौशल पखवाड़ा शिविर का आयोजन

Posted On:- 2025-10-08




प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण संबंधी जानकारी एवं प्रमाण पत्र किया जा रहा प्रदान

12 अक्टूबर तक कौशल पखवाड़ा शिविर

मोहला (वीएनएस)। कौशल विकास प्राधिकरण जिला-मोहला-मानपुर-अं.चौकी अंतर्गत राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती वर्ष 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में  दुकालू राम धु्रव डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक संचालक, जिला कौशल विकास प्राधिकरण मोहला-मानपुर-अ.चौकी के अध्यक्षता में जिले में कौशल विकास प्राधिकरण अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण एवं विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों को उल्लेखित करने हेतु 06 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025 तक विशेष सप्ताह जिसमें विभागीय गतिविधियों के साथ ही जिले के सभी विकासखंड में कौशल पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम अंतर्गत 6 अक्टूबर को जिले में कौशल विकास प्राधिकरण अंतर्गत पंजीकृत संस्था लोक कल्याण सेवा समिति द्वारा अंबागढ़ चौकी में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे प्रशिक्षण में सम्मिलित प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण संबंधी जानकारी प्रदान करने के साथ ही प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। शिविर में सीईओ जनपद अं.चौकी श्रीमती प्रियंवदा रामटेके एवं प्रशिक्षण प्रदाता श्रीमती चन्दा साहू उपस्थित रही।

कौशल पखवाड़ा शिविर 08,09 एवं 10 को

आगामी कौशल पखवाड़ा शिविर का आयोजन 08 अक्टूबर को वीटीपी संस्था अं.चौकी, 09 अक्टूबर को जनपद पंचायत मोहला/मानपुर/अं.चौकी तथा 10 अक्टूबर को जनपद पंचायत मोहला में आयोजित होगा।



Related News
thumb

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संवेदनशील पहल : बेसहारा बुजुर्ग को मिल...

मानवीय संवेदनशीलता और न्याय सुलभता का अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा ने एक निराश्रित वरिष्ठ नागरिक को त्वरित विधिक...


thumb

सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला 23 को

सुध्घर छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत 31 महत्वपूर्ण योजनाओं का संतृप्तिकरण का कार्य किया जाना है।


thumb

निर्माण श्रमिकों को मिलेगी क्यूआर कोड युक्त डिजिटल पहचान

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा निर्माण श्रमिकों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड युक्त नवीन पंजीयन कार्ड (स्मार्ट आईडी कार्...


thumb

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की समीक्षा बैठक, कहा - राज्य रैंकिंग में बेम...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की ग...


thumb

कलेक्टर ममगाईं ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा - सेवा संकल्प अभियान क...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले...


thumb

जिले में अब तक 574 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 22 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 574 मि.मी. औस...