सारा खान ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी

Posted On:- 2025-10-08




मुंबई (वीएनएस)। टीवी शो 'बिदाई' से मशहूर हुईं अभिनेत्री सारा खान दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गई हैं। वह काफी समय से अभिनेता-निर्माता कृष पाठक के साथ रिश्ते में थीं। अब दोनों ने कोर्ट मैरिज कर अपने रिश्ते पर मुहर लगाई है। सारा और कृष 5 दिसंबर, 2025 को भव्य तरीके से अपनी शादी का जश्न मनाने की योजना बना रहे हैं। 'बिग बॉस 4' का हिस्सा रह चुकीं सारा की पहली शादी अभिनेता अली मर्चेंट के साथ हुई थी।

सारा ने कहा, हमारी कोर्ट मैरिज निजी है, लेकिन उम्मीद है कि दिसंबर में हम अपनी शादी को नाच-गाने और जश्न के साथ धमाकेदार बनाएंगे। सारा और कृष की प्रेम कहानी डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी। इस बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, मैंने कृष की तस्वीर देखी तो मुझे अपनेपन का एहसास हुआ। हमने बातचीत शुरू की और अगले दिन मिले। मैंने पहले ही उसे बता दिया था कि मैं घर बसाने के लिए तैयार हूं।

बता दें कि कृष रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए अभिनेता सुनील लहरी के बेटे हैं। अपने पिता की तरह वह भी पेशे से अभिनेता हैं। उन्हें 'POW: बंदी युद्ध के' और 'ये झुकी झुकी सी नजर' जैसे शो में देखा जा चुका है। सारा की बात करें तो अभिनेत्री ने 2010 में 'बिग बॉस 4' में अली मर्चेंट से इस्लामिक शादी की थी। हालांकि अगले साल 2011 में दोनों का तलाक हो गया था।



Related News
thumb

‘कुछ कुछ होता है’ के गाने पर डेविड धवन का कैसा था रिएक्शन! समीर ने ...

भारत के जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा अपने पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज़’ के नए सीज़न के साथ वापस लौट आए हैं। इस सीरीज़ में मशहूर ग...


thumb

वहीदा रहमान को अपनी फिल्म में लाने के पीछे थी सुधीर मिश्रा की खास ज...

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा वहीदा रहमान एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। निर्देशक सुधीर मिश्रा की आगामी फिल्म में उनकी एंट्री ने फैंस के बी...


thumb

परिणीति को मिला परिवार का साथ, प्रियंका और राघव ने लुटाया प्यार

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी आगामी वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' से ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं।


thumb

कुणाल खेमू की ‘वाइब’ ने पकड़ी रफ्तार, ₹11.3 करोड़ पहुंचा वर्ल्डवाइड...

कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ ने अपने ओपनिंग वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार और शनिवार के बाद रविवार को फिल्म ने सबसे बेहतर


thumb

‘पहला प्यार दूसरी बार’ की कास्ट का मजेदार इंट्रोडक्शन वीडियो आया सामने

'पहला प्यार दूसरी बार' के नए एक्टर्स की मुलाकात जब अनुभव बस्सी, गुरलीन पन्नू और देवेश दीक्षित से हुई तब क्या हुआ? तो आपको बता दें कि मेकर्स द्वारा...


thumb

‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग क...

डगांव एक्सप्रेस की जबरदस्त सफलता के बाद, कुणाल खेमू अपनी लेटेस्ट डायरेक्टोरियल वाइब की रिलीज़ को मिल रहे सिनेमाघरों में जबरदस्त रेस्पॉन्स को खूब एन्...