कोरबा (वीएनएस)। जिलों को बाल विवाह मुक्त घोषित किए जाने संबंध में राज्य से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में कलेक्टर सह अध्यक्ष बालक कल्याण समिति कोरबा अजीत वसंत के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में जिला को बाल विवाह मुक्त बनाए जाने हेतु निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके अनुक्रम में जनपद पंचायत करतला के 78 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित किए जानें संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करतला की अध्यक्षता में सभी पंचायत सचिवों की संयुक्त बैठक आयोजित कि गई है। आयोजित बैठक में विवाह और पलायन रजिस्टर का अवलोकन किया गया। जिसके अंतर्गत जनपद पंचायत करतला के 78 ग्राम पंचायतों में 2023 से अब तक एक भी बाल विवाह होना नहीं पाया गया है। साथ ही भविष्य में कही कोई बाल विवाह नहीं हो इस हेतु पंचायतों की निगरानी एवं जागरूकता भी नियमित रूप से किये जाने हेतु चर्चा की गई। आयोजित बैठक में सीडीपीओ करतला तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी एवं एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
जनपद पंचायत करतला अंतर्गत 78 ग्राम पंचायतों में पिछले 2 वर्षों से एक भी बाल विवाह नहीं होने संबंध में बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत प्रस्ताव पारित कराया गया। उपरोक्त बैठक में सम्बंधित क्षेत्र के जनपद सदस्य, सभी ग्राम पंचायत सचिव, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन, हार्ड संस्था के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित रहे।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज जनदर्शन में जिले भर से आए आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग को निर्देश भी दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा के मार्गदर्शन में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर शासकीय जी.एन.एम. नर्सिंग कॉलेज एवं जिला...
कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कले...
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड-6 क्रमांक-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदाओं एवं नैसर्गिक...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में शहरों से लेकर गांवों तक बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ-साथ सुदृढ़ विद्युत ए...
लोक निर्माण विभाग ने कोतबा-बागबहार मार्ग पर गड्ढों को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूती...