रायपुर (वीएनएस)। राजधानी रायपुर में एक स्टाफ नर्स की हत्या से सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान प्रियंका दास (23 वर्ष) के रूप में हुई है। युवती का खून से लथपथ शव उसके घर के कमरे में मिला।
घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि हत्या के कारणों और घटनास्थल से सबूत जुटाए जा सकें।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है, हालांकि कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है और मृतका के परिचितों की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। इस घटना से इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।
रायपुर में शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सलिहा थाना क्षेत्र में एक बार फिर सड़क हादसा सामने आया है।
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के ल...
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल...
शिक्षक दिवस पर स्वामी आत्मानंद उच्च.माध्यमिक विद्यालय जनता भिलाई-3 में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में शनिवार को धर्मसभा में मुनि संवेगरत्न सागर ने क्रोध के कारणों और उससे बचने क...