सारंगढ़ बिलाईगढ़ (वीएनएस)। कलेक्टर व प्रशासक नगरपालिका परिषद सारंगढ़ डॉ संजय कन्नौजे के आह्वान पर सुबह 6.30 बजे सारंगढ़ के खेलभांठा मैदान में मेगा सफाई अभियान किया गया। इसमें नगरपालिका परिषद सारंगढ़ के सफाईकर्मी, जनपद पंचायत सारंगढ़ के कार्यालय कर्मचारी व सफाई कर्मचारी, कलेक्ट्रेट के अधिकारीगण, रेडक्रॉस के सदस्यगण, पत्रकारगण, समाजसेवी शामिल हुए। सारंगढ़ के नगरपालिका और जनपद पंचायत की ओर से नाश्ता पानी और पूर्व पार्षद सम्मेलाल कुर्रे के द्वारा स्वप्रेरणा से सभी श्रमदान करने वालों को कोल्डिंक माजा, लिम्का, थम्सअप, स्प्राइट आदि प्रदान किया गया।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक कदम स्वच्छता की ओर में शामिल लोगों में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन, जनपद पंचायत सारंगढ़ सीईओ राधेश्याम नायक, रेडक्रॉस के जिला समन्वयक लिंगराज पटेल, नोडल अधिकारी आयुर्वेद डॉ यशवंत स्वर्णकार, स्थानीय नागरिक अमित तिवारी, घनश्याम बंसल, नंदकुमार अग्रवाल, मीडिया से भरत अग्रवाल, यशवंत ठाकुर, गोल्डी नायक, गोविन्द बरेठ शामिल थे।
नगरपालिका परिषद सारंगढ़ की टीम में ज्ञान पुंज कुलमित्र सीएमओ , उप अभियंता उत्तम कंवर, दरोगा गोपाल यादव, सुपरवाइजर अनिल, वाहन चालक संजू यादव, रविन्द्र नामदेव, मोहन यादव, सफाई कर्मी रेवती, सावित्री, रमशिला, कमला, संध्या राकेश, संध्या, संतोषी, कौशल्या, सावन बाई, लीला सिदार, सुशील , सरोज, सीता, गीता, धनमती, लीला साहनी और कुंती, श्वेता, मुनिया, यामिनी चौहान, राधाकांत व, प्रकाश सोना, सत्यम व शिवम बकला, शिव बाघ, शंकर सागर आदि ने भरपूर मेहनत कर सफाई किया।
आत्मनिर्भर बनने के संकल्प और शासन की योजना से मिले सहयोग ने अम्बिकापुर की ममता शर्मा को एक सफल उद्यमी के रूप में आगे बढ़ने का अवसर दिया है।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुंचकर जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव उपस्थित थे। कल...
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सूरज की किरणें अब घरों को रोशन करने के साथ परिवारों को बिजली बिल के खर्च से भी मुक्ति दिला रही हैं।
विशेष अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत निर्धारित थीम “जुड़े आवास-वन्यजीवन का विकास” के तहत वनमंडलाधिकारी मयंक पांडे के निर्देश पर वन परिक्षेत्र गरियाब...