मुंबई (वीएनएस)। सोनी सब का शो इत्ती सी खुशी अपनी दिल छू लेने वाली कहानी से दर्शकों के दिल जीत रहा है, जिसमें दिवेकर परिवार की खुशियाँ, संघर्ष और आपसी रिश्तों का खूबसूरत चित्रण है। अब इस कहानी में नया मोड़ लाने आ रही हैं पूर्व तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जुड़ी अभिनेत्री नेहा एसके मेहता, जो शो में अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) की नाटकीय माँ हेतल का किरदार निभाएंगी। हेतल की एंट्री शो में नए ड्रामा और मनोरंजन की लहर लेकर आएगी।
वह बातूनी, रंगीन मिजाज़ की और बेबाक़ है, हमेशा सबका ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश करती है और अपने स्टाइलिश, ग्लैमरस अंदाज़ को दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती। अपनी “अच्छी-खासी इमेज” बनाए रखने की उसकी ज़िद अक्सर परिवार में हलचल और हास्य का कारण बन जाती है। लेकिन इस चमक-धमक के पीछे छुपी है एक ऐसी औरत, जो अपनी असुरक्षाओं और इच्छाओं से प्रेरित है।
हेतल एक पारंपरिक स्नेहमयी माँ नहीं है – वह दूसरों से ज़्यादा खुद को प्राथमिकता देती है, यहाँ तक कि अपने बच्चों से भी। वह अपनी कमज़ोरियों को अपने चटपटे अंदाज़ और बड़े-बड़े हावभाव से छिपाती है, जो उसे एक साथ अप्रत्याशित और प्यारी बनाते हैं। इत्ती सी खुशी में अपने किरदार हेतल के बारे में नेहा एसके मेहता ने कहा, “इस शो का हिस्सा बनना बेहद रोमांचक है, क्योंकि इसमें दिल को छू लेने वाले जज़्बात और हल्के-फुल्के पारिवारिक पल का शानदार मेल है।
प्रभास एक बार फिर सोशल मीडिया पर पूरी तरह छाए हुए हैं, और उन्होंने यह साबित कर दिया है कि फैंस उन्हें 'दुनिया का सबसे महान एक्टर' क्यों कहते हैं
अभिनेता अनुपम खेर ने सफलता, दृढ़ता और आलोचना का सामना करने के बारे में एक प्रेरक संदेश शेयर किया है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अनुपम ख...
फ़ैन्स में प्यार से "क्रश्मिका" कहे जाने से लेकर देश की प्यारी का टाइटल पाने तक, रश्मिका मंदाना धीरे-धीरे इंडियन सिनेमा की सबसे भरोसेमंद और लगातार ...
कृति सेनन इस समय अपने करियर के सबसे शानदार दौर का आनंद ले रही हैं। 'कॉकटेल 2' की पहले दिन वर्ल्डवाइड ₹24 करोड़ की शानदार ओपनिंग
'मैसा' भारत की पहली किसी फीमेल एक्टर के लीड रोल वाली पैन-इंडिया सिनेमैटिक फिल्म है, जिसमें रश्मिका मंदाना अब तक के अपने सबसे बोल्ड और दमदार रोल मे...
अपनी अदाओं को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अब हॉरर फिल्मों में किस्मत आजमाएंगी। ताजा खबरों की मानें तो अभिनेत्री जैकलीन फर्न...