हॉरर फिल्मों में किस्मत आजमाएंगी जैकलीन

Posted On:- 2026-06-18




मुंबई (वीएनएस)। अपनी अदाओं को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अब हॉरर फिल्मों में किस्मत आजमाएंगी। ताजा खबरों की मानें तो अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी पहली हॉरर फिल्म की स्क्रिप्ट को हरी झंडी दे दी है। जैकलीन एक सही कहानी के साथ-साथ हॉरर फिल्मों में हाथ आजमाने के लिए काफी उत्सुक थीं। उन्हें इस फिल्म की जो बात सबसे अच्छी लगी, वो था इसमें हॉरर के साथ-साथ भावनाओं और संगीत का बेहतरीन तालमेल होना। यही वजह है कि ये सिर्फ एक आम हॉरर फिल्म न होकर सिनेमाघरों के लिए एक पूरा मनोरंजन पैकेज साबित होगी।

इस बिना नाम वाली फिल्म में 2 मुख्य अभिनेता होंगे, जिन्हें जैकलीन के साथ फाइनल कर लिया गया है। इस फिल्म को ख्याति मदान की कंपनी 'नॉट्स आउट एंटरटेनमेंट' प्रोड्यूस कर रही है। हालांकि, फिल्म के बाकी कलाकारों और इसके निर्देशन से जुड़ी अन्य जानकारियों को अभी पूरी तरह से गुप्त रखा गया है। कहा तो ये भी जा रहा है कि फिल्म के टीजर की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

जैकलीन पिछले काफी समय से महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर विवादों में बनी हुई हैं। इस कानूनी मामले की वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। पिछले दिनों खबर थी कि इस मामले में पटियाला हाउस अदालत ने सुकेश और जैकलीन समेत 17 आरोपियों पर आरोप तय कर दिए हैं। ऐसे में इस बड़े विवाद के बीच उनका एक बिल्कुल अलग फिल्म चुनना उनके फैंस के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज है।

अपने फिल्मी करियर की शुरुआत जैकलीन ने साल 2009 में आई फिल्म 'अलादीन' से की थी। इसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन और रीतेश देशमुख मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, उन्हें असली पहचान और बड़ी सफलता सलमान खान के साथ फिल्म 'किक' (2014), अक्षय कुमार के साथ 'हाउसफुल 2', 'हाउसफुल 3' और 'जुड़वा 2' जैसी फिल्मों से मिली। उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और लोकप्रिय कमर्शियल अभिनेत्रियों में होती है।



Related News
thumb

राजकुमार हिरानी ने बताई 'PK' में एलियन को हीरो बनाने के पीछे की वजह...

राजकुमार हिरानी भारत के सबसे मशहूर फिल्ममेकर्स में से एक हैं, जिनका ब्लॉकबस्टर फिल्में देने का एक बेमिसाल ट्रैक रिकॉर्ड रहा है।


thumb

हैदराबाद में 19 जून को लॉन्च होगा ‘नागबंधम’ का भव्य ट्रेलर

अभिषेक नामा द्वारा निर्देशित नागबंधम इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में विराट कर्णा, नभा नटेश, जगपति बाबू और ऋषभ साहनी मु...


thumb

‘राणाबाली’ में अर्नोल्ड वोस्लू की एंट्री, ‘डेमन ऑफ ड्रॉट’ लुक ने बढ...

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म ‘राणाबाली’ को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। अब मेकर्स ने फिल्म से हॉल...


thumb

पीएम मोदी के पोस्ट में गूंजी AA23 की धुन, फिर चर्चा के केंद्र में आ...

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म AA23 की थीम म्यूजिक बनी है, जिसकी झलक प्रधा...


thumb

20 साल से रोजाना योगासन कर रहीं जूही चावला

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लगातार कई क्षेत्रों की हस्तियों के प्रेरणादायक वीडियोज शेयर कर रहा है। इसी कड़ी में ...