मुंबई (वीएनएस)। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म ‘राणाबाली’ को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। अब मेकर्स ने फिल्म से हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू का दमदार कैरेक्टर पोस्टर जारी कर दिया है, जिसने रिलीज से पहले ही फिल्म को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
‘द ममी’ फ्रेंचाइजी में इमहोटेप के किरदार से दुनियाभर में पहचान बनाने वाले अर्नोल्ड वोस्लू ‘राणाबाली’ के जरिए भारतीय सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में वह “द डेमन ऑफ ड्रॉट – सर थियोडोर हेक्टर” की भूमिका निभाते नजर आएंगे। जारी पोस्टर में उनका प्रभावशाली और रहस्यमयी अवतार देखने को मिला है, जिसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया बटोरी है।
मेकर्स ने पोस्टर साझा करते हुए अर्नोल्ड वोस्लू का भारतीय सिनेमा में स्वागत किया और उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। पोस्टर के सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित ‘राणाबाली’ भारत के इतिहास की कुछ अनसुनी और वास्तविक घटनाओं से प्रेरित एक भव्य एक्शन ड्रामा है। फिल्म में विजय देवरकोंडा एक निडर योद्धा की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी ‘जायम्मा’ का किरदार निभा रही हैं।
फिल्म का रोमांटिक गीत “ओ मेरे साजन” पहले ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुका है। सोशल मीडिया पर इस गाने पर एक लाख से अधिक रील्स बन चुकी हैं, जबकि यूट्यूब पर इसे 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
राहुल संकृत्यान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले वाई. रवि शंकर और नवीन यरनेनी ने किया है। टी-सीरीज के सहयोग से तैयार की गई ‘राणाबाली’ 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अभिषेक नामा द्वारा निर्देशित नागबंधम इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में विराट कर्णा, नभा नटेश, जगपति बाबू और ऋषभ साहनी मु...
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म AA23 की थीम म्यूजिक बनी है, जिसकी झलक प्रधा...
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लगातार कई क्षेत्रों की हस्तियों के प्रेरणादायक वीडियोज शेयर कर रहा है। इसी कड़ी में ...
टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेत्री संचिता उगले ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।
अमेज़न MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'मिर्जापुर' ने भारत की सबसे सफल और मशहूर ओटीटी फ्रेंचाइजी के रूप में अपनी एक खास पहचान बनाई है