सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। जिले के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में अब जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में शिशु रोग डॉक्टर (विशेषज्ञ) की पोस्टिंग हुई है। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य विभाग की पहल पर अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती पटेल (एमडी पीडियाट्रिक्स) की पदस्थापना की गई है।
इस सुविधा से नवजात शिशुओं से लेकर बड़े बच्चों तक का इलाज यहीं सारंगढ़ में संभव होगा, जिससे हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। अब तक जिले के माता-पिता को अपने बच्चों के गंभीर रोगों या नियमित परामर्श के लिए रायगढ़ या अन्य बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता था। इससे समय की बर्बादी और आर्थिक खर्च दोनों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में यह सुविधा मिलने से ग्रामीण अंचलों के परिवारों को भी त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलेगा।
ओपीडी क्रमांक 4 में शिशु जांच एवं परामर्श केंद्र :
सिविल सर्जन डॉ दीपक जायसवाल ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक शिशु रोग विशेषज्ञ द्वाराओपीडी क्रमांक 4 में परामर्श दिया जाएगा। वहीं गंभीर बीमार बच्चों के लिए शाम 5 बजे से रात 7 बजे तक विशेष परामर्श की व्यवस्था भी की गई है। अस्पताल में 10 बेड का शिशु वार्ड तैयार किया गया है, जहां नवजात और छोटे बच्चों का इलाज विशेषज्ञों की निगरानी में होगा। इसके साथ ही कुपोषित बच्चों के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र को और सशक्त किया गया है। यहां बच्चों को पौष्टिक आहार, चिकित्सकीय देखरेख और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। गंभीर स्थिति में मेडिकल बोर्ड गठित कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में एक ठोस कदम :
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान डॉ भारती पटेल से मुलाकात किया। कलेक्टर ने कहा कि जिले की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता है। बच्चों का स्वास्थ्य भविष्य से जुड़ा है, इसलिए जिला चिकित्सालय में शिशु रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति एक बड़ी पहल है। इन सुविधा से न केवल नगर बल्कि पूरे जिले के ग्रामीण अंचलों से आने वाले माता-पिता को भी काफी राहत मिलेगी। अब उन्हें अपने छोटे बच्चों के इलाज के लिए दूरस्थ स्थानों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही जिला चिकित्सालय में बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जांच व उपचार भी उपलब्ध होंगे।
अस्पताल प्रबंधन की अपील :
सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने जिलेवासियों से अपील की है कि जिन भी बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो, वे जिला चिकित्सालय सारंगढ़ की शिशु रोग विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ अवश्य लें।
कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा ने दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘सोसायटी में यूरिया-बीज की कमी, भटक रहे किसान’ के संबंध में जानकारी...
छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत महिला श्रमिकों के लिए ‘दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’ संचालित है जिसके अन्तर्गत म...
जिले में बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में विशेष शिविर आयोजित कर 05 से 17 वर...
जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा दूरस्थ एवं वंचित वर्ग की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सुभाष चंद्र ...
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा 02 जुलाई से 04 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के शासकीय प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वे अनुसूचित जनजात...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध कराने की दिशा में जशपुर जिले में प्रभावी कार्य क...