हवाला कारोबारी से 1.45 करोड़ की लूट: एसआई समेत 9 पुलिसकर्मी निलंबित

Posted On:- 2025-10-10




सिवनी (वीएनएस)। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में पुलिस महकमे को हिला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एसआई सहित नौ पुलिसकर्मियों पर हवाला कारोबारी से 1 करोड़ 45 लाख रुपये लूटने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद आईजी जबलपुर रेंज प्रमोद वर्मा ने सभी 9 पुलिसकर्मियों को देर रात निलंबित कर दिया, जबकि सीएसपी पूजा पांडे पर कार्रवाई के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल को प्रस्ताव भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, कटनी के एक कारोबारी का ड्राइवर बुधवार रात अपने साथी के साथ हवाला के पैसे लेकर महाराष्ट्र के जालना जा रहा था। रास्ते में बंडोल थाना प्रभारी और एसडीओपी कार्यालय के कुछ पुलिसकर्मियों ने कार को जांच के नाम पर रोका। कार में बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिसकर्मियों ने जब्ती की कार्यवाही न करते हुए ड्राइवर की पिटाई कर उसे भगा दिया और पैसे अपने पास रख लिए।

ड्राइवर ने इसकी जानकारी अपने मालिक को दी, जिसने गुरुवार सुबह कोतवाली थाने में लूट की शिकायत दर्ज कराई। मामला ऊपर तक पहुंचते ही जबलपुर और भोपाल पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के मुताबिक, वाहन में कुल 2.96 करोड़ रुपये होने की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

आईजी प्रमोद वर्मा ने बताया कि मामले की जांच एएसपी आयुष गुप्ता को सौंपी गई है, जो सिवनी पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि “यह मामला बेहद गंभीर है, और दोषी पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”

निलंबित पुलिसकर्मी:
थाना प्रभारी अर्पित भैरम, प्रधान आरक्षक माखन, रविंद्र उईके, जगदीश यादव, योगेंद्र चौरसिया, चालक आरक्षक रितेश, आरक्षक नीरज राजपूत, गनमैन केदार और सदाफल। सभी को पुलिस लाइन सिवनी अटैच किया गया है।

आईजी ने तीन दिन में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। यह मामला अब पूरे प्रदेश के पुलिस तंत्र में पारदर्शिता और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है।



Related News
thumb

भारत ने रचा इतिहास: पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' की सफल लॉन्चिंग

भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। देश का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिक...


thumb

मानसून सत्र के बीच एऩडीए का मंगल मिलन, 21 जुलाई को बनेगी अहम रणनीति

NDA ने 21 जुलाई को संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक बुलाई है, जो मॉनसून सत्र के विधायी एजेंडे और राजनीतिक गहमागहमी के बीच अहम मानी जा रही है।


thumb

राममंदिर चढावा चोरी: यूपी सरकार से मांगी और मोहलत, अब 20 जुलाई को ए...

SIT को निर्देश दिया गया है कि वह इस मामले से जुड़ी चल रही कार्यवाही के तहत अपनी जांच के नतीजे सीधे सुप्रीम कोर्ट को सौंपे। गौरतलब है कि SIT की जांच...


thumb

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का 80% काम पूरा, 2027 में मेड इन इंडिया ट्रेन...

भारतीय हाई-स्पीड ट्रेन से ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। यह फ़ैसला दोनों देशों की उस साझा प्रतिबद्धता का हिस्सा है जिसके तहत भारत के पहले बुलेट ट्रेन कॉरि...


thumb

मानसून सत्र के बीच एऩडीए का मंगल मिलन, 21 जुलाई को बनेगी अहम रणनीति

NDA ने 21 जुलाई को संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक बुलाई है, जो मॉनसून सत्र के विधायी एजेंडे और राजनीतिक गहमागहमी के बीच अहम मानी जा रही है।


thumb

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन मेक इन इंडिया की नई ताकतःमोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कि...