नई दिल्ली वीएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन का इंतजार सभी को है पर इससे भी ज्यादा इंतजार इस साल होने वाली मिनी ऑक्शन का है। इसी ऑक्शन के बाद हर टीम की अपनी एक रुपरेखा तैयार होगी कि वह किस टीम के साथ लीग में उतरेगी।आईपीएल में हर तीन साल बाद मेगा नीलामी होती है जो पिछले साल हो चुकी है। अब वक्त है मिनी ऑक्शन को जो इस बार होगी। इस नीलामी की तारीखें सामने आई हैं। दिसंबर में आईपीएल का मिनी ऑक्शन हो सकता है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, 13 से 15 दिसंबर के बीच मिनी ऑक्शन हो सकता है। नीलामी से कुछ दिन पहले हर फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट देनी होती है। बीसीसीआई इसके लिए भी समय सीमा तय करती है। रिपोर्ट के मुताबिक 15 नवंबर तक सभी फ्रेंचाइजियों को अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट देनी होगी।
पिछले साल ये नीलामी सऊदी अरब के जेद्दा में हुई थी। हालांकि, इस बार नीलामी के भारत में लौटने की संभावना है। बीसीसीआई के संपर्क में आए फ्रेंचाइजी के अधिकारियों ने बताया है कि फोकस दिसंबर के मध्य में नीलामी कराने पर है। वहीं ऐसे संकेत मिले हैं कि नीलामी भारत में हो सकती है।
इस बार फ्रेंचाइजियों कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती हैं जिनमें दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, सैम करन, डेवन कॉन्वे के नाम शामिल हैं जो चेन्नई सुपर किंग्स से हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा नजरें संजू सैमसन पर हैं जो बीते कुछ सालों से राजस्थान रॉयल्स की नीलामी कर रहे हैं। फ्रेंचाइजी उन्हें इस साल रिलीज कर सकती है। मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स), वानिंदु हसारंगा (राजस्थान रॉयल्स), मयंक यादव (लखनऊ सुपरजायंट्स), वेंकटेश अय्यर (कोलकाता नाइट राइडर्स) जैसे खिलाड़ियों को भी रिलीज किया जा सकता है।
गॉल टेस्ट के चौथे दिन भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाकर श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन की चुनौती दी। ऋषभ पंत ने केवल 53 गेंदों में 66 र...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने रविवार को बीडब्ल्यूएफ कोरिया मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
भारत की उभरती हुई जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में देश को गौरवान्वित करते हुए महिलाओं के 57 किलोग्राम भार व...
भारतीय एथलीट सीमा कालीरामना ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के डिस्कस थ्रो में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। यह एथलेटिक्स में भारत का ...
भारतीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच यूथ हॉकी 5एस एशियन चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक अप...