वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की पहली हार के बाद फूटा कप्तान का गुस्सा

Posted On:- 2025-10-10




नई दिल्ली(वीएनएस)। महिला वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में मिली हार के बाद भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर काफी गुस्से दिखी। हरमनप्रीत कौर ने गुरुवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन विकेट से मिली हार पर निराशा जताई है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने मुश्किल समय में जिम्मेदारी नहीं उठाई, जिसके कारण टीम को हार मिली।

मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने साफ कहा कि 'हमने टॉप ऑर्डर के तौर पर जिम्मेदारी नहीं ली। हमें चीजें बदलनी होंगी और बड़े स्कोर बनाने होंगे।' हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह टूर्नामेंट लंबा है और टीम को सकारात्मक सोच बनाए रखनी होगी। भारतीय टीम ने इससे पहले टूर्नामेंट में पाकिस्तान और श्रीलंका का सामना किया था। जहां उन्हें जीत हासिल हुई थी।

एक समय भारत ने केवल 102 रन पर छह विकेट खो दिए थे और टीम मुश्किल में थी। लेकिन, युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 77 गेंदों पर 94 रन की दमदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत भारत 251 रन का सम्मानजनक स्कोर बना सका। हालांकि, साउथ अफ्रीका की ओर से नडीन डी क्लर्क ने नाबाद 84 रन (54 गेंदों) और कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 70 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। हरमनप्रीत ने हार के बावजूद ऋचा घोष की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 'ऋचा हमारे लिए शानदार रही है। हमें उसे बल्लेबाजी करते देखकर बहुत खुशी हुई। वह बड़े स्कोर बना सकती है और उम्मीद है कि वह इसे जारी रखेगी।'

मैच में शानदार पारी खेलने वाली नडीन डी क्लर्क को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा, 'मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। भारत के खिलाफ घर पर खेलना इससे बड़ा मंच नहीं हो सकता।' कप्तान वोल्वार्ड्ट ने डी क्लर्क की बहादुरी भरी बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर में ऐसी पारी शायद ही कभी देखी हो।



Related News
thumb

वैभव सूर्यवंशी इंडिया टीम में शामिल, श्रेयस बनाये गये टी-20 कप्तान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीाई) ने शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड के आगामी दौरों (जून-जुलाई) और सितंबर से जापान में होने वाले 2026 एशियाई खे...


thumb

प्रज्ञानंद ने जीता साथ नॉर्वे चेस 2026 का खिताब

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद रमेशबाबू ने आखिरी राउंड में जीत हासिल कर नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने अंतिम और 10वें राउंड में...


thumb

IPL जीत के बाद प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट-अनुष्का, लि...

विराट कोहली की आरसीबी ने हाल ही में अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीता है। हर बार की तरह अनुष्का शर्मा इस बार भी आरसीबी और विराट कोहली को सपोर्ट करने पहु...


thumb

कोहली के अर्धशतक से आरसीबी लगातार दूसरी बार बना चैंपियन

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (नाबाद 75 ) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को गुजरात टाइटंस को 12 गेंदें शेष रहते प...


thumb

नॉर्वे शतरंज में गुकेश ने प्रज्ञानंद को हराया

ओस्लो में चल रहे नॉर्वे चेस 2026 टूर्नामेंट के पांचवें दौर में एक बार फिर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पुरुष वर्ग में विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने ...


thumb

कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का निधन, क्रिकेट जगत में शोक

इंडियन प्रीमियर लीग के बीच बेंगलुरु से भारतीय क्रिकेट जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का दिल का दौरा पड...