देश धर्मशाला नहीं, डिटेक्ट-डिलीट-डिपोर्ट का पालन करेंगे : अमित शाह

Posted On:- 2025-10-11




नई दिल्ली (वीएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घुसपैठ और डेमोग्राफी चेंज पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने इसे देश के लिए खतरा बताते हुए कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ऑफिस ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर उनके बयान को पोस्ट किया। उन्होंने बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 15 अगस्त 2025 को लाल किले से की गई घोषणा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हाई-पावर्ड डेमोग्राफिक मिशन का गठन अवैध प्रवासन, धार्मिक-सामाजिक जीवन पर उसके प्रभाव, असामान्य बसावट पैटर्न और सीमा प्रबंधन पर असर का अध्ययन करेगा। इस मिशन से विवाद उठेंगे, लेकिन विवाद से बचने और देश, लोकतंत्र, संस्कृति को बचाने के बीच यदि चुनना पड़े, तो भाजपा हमेशा देश को चुनेगी।

उन्होंने भाजपा की नीति 'डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट' का उल्लेख किया और कहा, हम घुसपैठियों को डिटेक्ट करेंगे, मतदाता सूची से डिलीट करेंगे और देश से डिपोर्ट करेंगे। उन्होंने कहा, गुजरात और राजस्थान में सीमाएं हैं, लेकिन वहां घुसपैठ नहीं होती, क्योंकि वहां सख्ती बरती जाती है।

उन्होंने असम का उदाहरण दिया, जहां 2011 की जनगणना में मुस्लिम आबादी की दशकीय वृद्धि दर 29.6 प्रतिशत थी, और कहा, यह घुसपैठ के बिना संभव नहीं। पश्चिम बंगाल के कई जिलों में यह 40 प्रतिशत है, और सीमावर्ती क्षेत्रों में 70 प्रतिशत तक पहुंच गई। यह घुसपैठ का स्पष्ट प्रमाण है।

उन्होंने पाकिस्तान-बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए भारत के दरवाजे खोलने की बात करते हुए कहा, जितना मेरा अधिकार इस देश की मिट्टी पर है, उतना ही उनका। लेकिन जो धार्मिक प्रताड़ना के बिना आर्थिक या अन्य कारणों से आते हैं, वे घुसपैठिए हैं। कोई भी आ जाए, तो देश धर्मशाला बन जाएगा। 1951 में हिंदू 84 प्रतिशत, मुस्लिम 9.8 प्रतिशत। 1971 में हिंदू 82 प्रतिशत, मुस्लिम 11 प्रतिशत। 1991 में हिंदू 81 प्रतिशत, मुस्लिम 12.21 प्रतिशत, और 2011 में हिंदू 79 प्रतिशत और मुस्लिम 14.2 प्रतिशत हैं। वहीं, अब मुस्लिम आबादी 24.6 प्रतिशत हो गई। यह घुसपैठ के कारण हुई।



Related News
thumb

भारतीय जनता पार्टी ने संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर स...

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर सात महीने तक चलने वाले देशव्यापी अभियान की सोमवार को घोषणा की। पार्टी ने क...


thumb

जलवायु परिवर्तन: अमीर देशों में बढ़ेगा एसी का इस्तेमाल, गरीब देशों ...

जलवायु परिवर्तन के कारण वर्ष 2050 तक सालाना लगभग 4.30 लाख अतिरिक्त मौतें होने की आशंका है, जिनमें से अधिकांश गरीब देशों में होंगी। क्लाइमेट इम्पैक्...


thumb

E20 से जुड़े फर्जी AI वीडियो पर एक्शन, HC से मिली मुकदमा चलाने की म...

बार एंड बेंच' की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस अभय आहूजा की बेंच ने गडकरी को यह मुकदमा दायर करने की मंज़ूरी तब दी जब उनके वकील संदीप एस. लड्डा ने दलील...


thumb

फिर से विरोध करने पर मजबूर होना पड़ेगा:सीजेपी ने सरकार को दी चेतावनी

CJP ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सभी FIR वापस नहीं ली गईं और हिरासत में लिए गए छात्रों को रिहा नहीं किया गया, तो...


thumb

संसद में गतिरोध बरकरार, अमित शाह से जवाब को अड़ा विपक्ष, कार्यवाही ठप

संसद में नीट प्रश्नपत्र लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के कारण गतिरोध बरकरार रहा, जिससे लोक परीक्षा (अनुचित साधन न...


thumb

मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, AC एक्टिविस्ट नहीं... इस्तीफे के बाद पहले रि...

नीट परीक्षा घोटाले और व्यापक छात्र विरोध के बाद शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में वापसी पर आत्मविश्वास दिखाया।