दीयों और पूजा सामग्री की बिक्री से समूह की महिलाएं हो रहीं समृद्ध

Posted On:- 2025-10-15




गौरेला पेंड्रा मरवाही (वीएनएस)। प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत की संकल्प को पूरा करने की दिशा में स्वसहायता समूह की महिलाएं अपनी योगदान दे रहीं हैं। दीपावली पर्व के अवसर पर कलात्मक दीयों और पूजा सामग्री का निर्माण करके स्थानीय हाट बाजारों में बिक्री करके समृद्ध हो रहीं हैं। 

जिला प्रशासन एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से पेंड्रा जनपद की पांच महिला स्वसहायता समूहों की 12 महिलाएं मिलकर अब तक 70 हजार मिट्टी के दीये तैयार कर लिए हैं। इसके साथ ही अगरबत्ती, बाती एवं तोरण तैयार कर स्थानीय बाजारों-कोटमी, नवागांव और कोड़गार हाट बाजार में बेच रही हैं। समूह द्वारा निर्मित दीये रायपुर में आयोजित सरस मेला में भी प्रदर्शित किया गया है और बेचे भी जा रहे हैं। समूह द्वारा अब तक 1 लाख 11 हजार 500 रूपये की दीयों एवं पूजा सामग्री का बिक्री की जा चुकी है। 

समूह की सदस्य ग्राम झाबर निवासी श्रीमती क्रांति पुरी ने बताया कि इस काम से उन्हें करीब 9 हजार रुपये का मुनाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की दिवाली उनके लिए बहुत खास बन गई है और वे इस आय से काफी खुश हैं। ब्लॉक मिशन प्रबंधक मंदाकिनी कोसरिया ने जानकारी दी कि इस कार्य से सीधे तौर पर पांच महिला स्वसहायता समूहों के परिवारों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। इससे महिलाएं न सिर्फ आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में भी सक्षम हो रही हैं। यह पहल न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन कर रही है, बल्कि परंपरागत दीयों के उपयोग को भी बढ़ावा दे रही है। मिट्टी के दीयों की बिक्री से जहां महिलाओं की आमदनी बढ़ी है, वहीं पर्यावरण के लिए भी अनुकूल विकल्प है।



Related News

thumb

ममता शर्मा बनीं रोजगार सृजन की मिसाल, ईवी वर्कशॉप स्थापित कर 7 लोगो...

आत्मनिर्भर बनने के संकल्प और शासन की योजना से मिले सहयोग ने अम्बिकापुर की ममता शर्मा को एक सफल उद्यमी के रूप में आगे बढ़ने का अवसर दिया है।


thumb

कलेक्टर ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के जीर्णोद्धार कार्यों का क...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुंचकर जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव उपस्थित थे। कल...


thumb

सूरज की रोशनी का उपयोग करने वाले सरपंच कोमल सिन्हा बने गांव के लिए ...

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सूरज की किरणें अब घरों को रोशन करने के साथ परिवारों को बिजली बिल के खर्च से भी मुक्ति दिला रही हैं।


thumb

मतदाता जागरूकता शिविर में एसडीएम महाराणा ने विद्यार्थियों को मतदाता...

विशेष अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।


thumb

चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को वन्यजीव संरक्ष...

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत निर्धारित थीम “जुड़े आवास-वन्यजीवन का विकास” के तहत वनमंडलाधिकारी मयंक पांडे के निर्देश पर वन परिक्षेत्र गरियाब...