उप मुख्यमंत्री ने कच्चापाल में किया बस्तर ओलंपिक 2025 का शुभारंभ

Posted On:- 2025-10-26




पारंपरिक खेलों को बढ़ावा और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की विशेष पहल

नारायणपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, बस्तर संभाग के जनजातीय बहुल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं की खेल प्रतिभा को पहचानने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से “बस्तर ओलंपिक 2025” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने आज सुदूर वनांचल ग्राम कच्चापाल में किया। इस अवसर पर ईरकभट्टी और कच्चापाल के ग्रामीण महिलाओं के मध्य रस्साकसी प्रतियोगिता आयोजित किया गया, जिसमें ईरकभट्टी के महिलाओं ने बाजी मारी। उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने बस्तर ओलंपिक 2025 के टीशर्ट का वितरण किया। यह प्रतियोगिता विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर तीन चरणों में आयोजित होगी। बस्तर ओलंपिक 2025 में बस्तर संभाग में 03 लाख 80 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया है, जिसमें नारायणपुर में 47 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी, एडीजी  विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर  डोमन सिंह, आईजी  सुंदरराज पी, कलेक्टर  प्रतिष्ठा  ममगाईं, एसपी रॉबिंसन गुड़िया, एसडीएम ओरछा डॉ. सुमित गर्ग, जनपद उपाध्यक्ष ओरछा मंगडूराम नूरेटी सरपंच कच्चापाल रजमा नूरेटी, जनपद सदस्य जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता 25 अक्टूबर से 5 नवंबर तक, जिला स्तरीय प्रतियोगिता 5 से 15 नवंबर तक और संभाग स्तरीय आयोजन 24 से 30 नवंबर तक होगा। बस्तर ओलंपिक में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराटे, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकसी, हॉकी और वेटलिफ्टिंग जैसी खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस ओलंपिक में जूनियर वर्ग (14 से 17 वर्ष) और सीनियर वर्ग (17 वर्ष से अधिक) के युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे। इसके साथ ही दिव्यांग खिलाड़ी और आत्मसमर्पित नक्सली भी सीधे संभाग स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी, शील्ड और नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।



Related News
thumb

50% शुल्क छूट से 50 करोड़ रुपये से अधिक की राहत, संपत्ति स्वामित्व ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं को संपत्ति स्वामित्व से जोड़ने की पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। ...


thumb

अंबिकापुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 28 नशीले इंजेक्शन के साथ ...

शहर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत आबकारी उड़नदस्ता टीम ने लंबे समय से निग...


thumb

दुर्ग में हिस्ट्रीशीटर मर्डर केस, पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र स्थित कुंदरापारा में रविवार देर रात एक हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान लेखराम कोठारी...


thumb

ऑपरेशन ‘बाज’ में बड़ी सफलता, कपड़ा दुकान से लाखों की चोरी करने वाला...

मुंगेली जिले की चिल्फी थाना पुलिस ने ऑपरेशन ‘बाज’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए कपड़ा दुकान में लाखों रुपये की चोरी करने वाले कर्मचारी को घटना के...


thumb

नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, सीपत पुलिस ने बालिका को सकुशल ब...

सीपत थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बालिका को आरोपी के कब्जे से...


thumb

बिलासपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 59 किलो से अधिक मादक पदार्...

बिलासपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर दो बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल आठ अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग मामलों में 3.264 किलोग्राम डो...