सोने-चांदी और हो गए सस्ते

Posted On:- 2025-10-30




नई  दिल्ली (वीएनएस)।  अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती करने और दिसंबर में कटौती की उम्मीद तय नहीं होने के संकेत के बीच सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट दर्ज की गई।

सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर डिलीवरी अनुबंध के लिए सोने की वायदा कीमत बीते सत्र के मुकाबले 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,20,385 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। इसी तरह, चांदी की दिसंबर डिलीवरी के लिए कीमत 0.22 प्रतिशत टूटकर 145766 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। 

इंटरनेशनल मार्केट में हाजिर सोने की कीमत मामूली बढ़ी

ग्लोबल मार्केट में डॉलर में मामूली गिरावट के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई, जबकि निवेशक इस बात का इंतजार कर रहे थे कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग किसी व्यापार समझौते पर पहुंचेंगे।

इंटरनेशनल मार्केट में हाजिर सोने की कीमत 0.2% बढ़कर 3,937.88 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 1.2% गिरकर 3,950.70 डॉलर प्रति औंस हो गया।



Related News
thumb

भारत में स्टारलिंक का रेजिडेंशियल प्लान लॉन्च, कीमत 8,600 रुपए प्रत...

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक का रेजिडेंशियल प्लान भारत में शुरू कर दिया है। इसके लिए ग्राहकों को हर महीने 8,...


thumb

लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 26,200 स्तर से नीचे

भारतीय बेंचमार्क सूचकांक हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में निफ्टी ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फ...


thumb

सेंसेक्स–निफ्टी में गिरावट: सर्विस व रियल्टी शेयर दबाव में, एफआईआई ...

सप्ताह के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार कमजोर शुरुआत के साथ खुले। सोमवार के शुरुआती कारोबार में सर्विस और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में गिरावट


thumb

एक लाख करोड़ की सरकारी प्रतिभूति खरीदेगा आरबीआई

देश के बैंकिंग तंत्र में नकदी प्रवाह (तरलता) बढ़ाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) दिसंबर में एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूति खरीदेगा।


thumb

लोन होंगे सस्ते: RBI ने घटाया रेपो रेट, कर्जदारों को बड़ी राहत

भारतीय रिज़र्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की पांचवीं मौद्रिक नीति बैठक के नतीजे जारी कर दिए हैं। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट में कटौती की घोष...


thumb

सोना–चांदी में तेज गिरावट

सोना और चांदी दोनों की कीमतों में आज एमसीएक्स पर गिरावट दर्ज की गई। 5 फरवरी डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,30,462 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद ह...