घरेलू शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 215 अंक फिसला, निफ्टी 26000 के लेवल से नीचे

Posted On:- 2025-10-30




नई दिल्ली (वीएनएस)। फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती के ऐलान के बीच घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को शुरुआती सत्र में लुढ़क गया। सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 214.54 अंक लुढ़कर 84,782.59 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी भी 65.05 अंक की गिरावट के साथ 25,988.85 के लेवल पर ट्रेडिंग कर रहा था। निफ्टी बैंक भी 82.7 अंक टूटकर 58,302.55 के लेवल पर था। 

इन सेक्टर में दिखी गिरावट

अलग-अलग सेक्टर के गिरावट वाले शेयरों में, निफ्टी फार्मा सबसे ज़्यादा 0.8 प्रतिशत गिरा, इसके बाद निफ्टी मेटल और निफ्टी एफएमसीजी में 0.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसी तरह, निफ्टी प्राइवेट बैंक में भी 0.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। विभिन्न क्षेत्रों में बढ़त वाले शेयरों में, निफ्टी रियल्टी सबसे आगे रहा, जिसमें 0.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

ये शेयर फिसले

सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मा, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, आईटीसी, टाटा स्टील और एशियन पेंट्स प्रमुख रूप से पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। हालांकि, लार्सन एंड टुब्रो, इटरनल, अदानी पोर्ट्स और मारुति लाभ में रहने वाले शेयरों में शामिल रहे।


एक्सपर्ट की राय

मेहता लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अनुसंधान) प्रशांत तापसे ने कहा कि वॉल स्ट्रीट के रात भर के ठहराव ने सतर्कता के रुख को और बढ़ा दिया, डॉव 48,000 को पार करने के बाद कुछ समय के लिए फिसल गया, जबकि फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की टिप्पणियों ने दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को पीछे धकेल दिया, जिससे धारणा और कमजोर हो गई।


शुरुआती कारोबार में रुपया 21 पैसे कमजोर

फेडरल रिज़र्व बैंक के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल द्वारा दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती न किए जाने के संकेत के बाद अमेरिकी मुद्रा में आई मजबूती के कारण गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 21 पैसे गिरकर 88.43 पर आ गया। पीटीआई की खबर के मुताबिक, विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि फेड द्वारा रातोंरात ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती के बावजूद डॉलर सूचकांक बढ़कर 99.05 पर और 10-वर्षीय प्रतिफल 4.07 प्रतिशत पर पहुंच गया।


अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.37 पर खुला और फिर 88.43 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 21 पैसे कम है। बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.22 पर बंद हुआ था।


एशियाई बाजारों  का रुख

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।



Related News
thumb

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ, 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' सभ...

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और ऑल इंडि...


thumb

हैप्पी दिवाली, सैम भाई, 'गुजराती दोस्त' कहे जाने के बाद पीएम मोदी क...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा और उनकी पत्नी को दिवाली तथा गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले पित्रोदा ने उन्हें ...


thumb

यूएस और चीन से बेहतर संभलेगा भारत का कर्ज, मजबूत रहेगा प्राइमरी बैल...

मूडीज रेटिंग्स के अनुसार, भारत और इंडोनेशिया जैसी अर्थव्यवस्थाओं के दम पर उभरते बाजारों में 2026 तक आर्थिक वृद्धि दर स्थिर बनी रहेगी।


thumb

मानव कल्याण के लिए जैव विविधता, पारिस्थितिकी, पशु स्वास्थ्य और पर्य...

भागवत ने कहा कि मानव कल्याण के लिए जैव विविधता, पारिस्थितिकी, पशु स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी हैं। उन्होंने ऐसी जीवनशैली अपनाने पर जोर...


thumb

महिला आरक्षण बिल : संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, 361 वोटों क...

केंद्र सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की योजना बना रही है। इसके तहत परिसीमन के जरिए लोकसभा सीटों को बढ़ाक...


thumb

दीवाली मिलन में पीएम मोदी बोले-'2047 का इंतजार मत कीजिए, छोटे-छोटे ...

बीजेपी में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए, मोदी ने 1990 के दशक का एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे अचानक पत्रकारों का एक समूह पार्टी...