जूनियर वर्ल्ड कप हाकी लिए भारत नहीं आएगी पाकिस्तान टीम

Posted On:- 2025-11-04




नई दिल्ली(वीएनएस)।एशिया कप हॉकी 2025 में पाकिस्तानी टीम ने हिस्सा नहीं लिया था। अब कुछ महीनों बाद पाकिस्तान ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 से भी अपना नाम वापस ले लिया है। जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप भी इस साल नवंबर-दिसंबर में भारत में ही होना है। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की है।

बिहार के राजगीर में हुए इस साल एशिया कप हॉकी 2025 में पाकिस्तानी टीम ने हिस्सा नहीं लिया था। अब कुछ महीनों बाद पाकिस्तान ने जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 से भी अपना नाम वापस ले लिया है। जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप भी इस साल नवंबर-दिसंबर में भारत में ही होना है। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने शुक्रवार को इसकी पुष्टी की है।FIH ने इस दौरान कहा कि, पाकिस्तान की जगह नई टीम की घोषणा जल्द की जाएगी। एफआईएच ने ये भी कहा कि टूर्नामेंट में पूरी संख्या में टीम्स शामिल होंगी। जिससे प्रतियोगिता बिना किसी रुकावट के जारी रह सके। जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में खेला जाना है। वहीं इस टूर्नामेंट में 24 टीमें हिस्सा लेंगी। 

एफआईएच की ओर से पीटीआई को जारी बयान में कहा गया है कि, हम पुष्टि करते हैं कि पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ को सूचित किया है कि वे भारत में होने वाले एफआईएच मेन्स जूनयिर हॉकी वर्ल्ड कप में भाग नहीं लेंगे। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुका था। सूत्रों के अनुसार ये फैसला दोनों देशों के बीच हालिया तनावपूर्ण माहौल की पृष्ठभूमि में लिया गया है। वहीं पाकिस्तान के हटने से ये टूर्नामेंट शायद ही प्रभावित होगा। बाकी टीमों की तैयारियां जोरों पर हैं। ये टूर्नामेंट दुनिया भर के उभरते युवा हॉकी खिलाड़ियों के लिए एक अहम मंच साबित होने जा रहा है। हाल ही में भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंधों पर प्रतिबंध की नीति को औपचारिक रूप दिया था। 



Related News
thumb

हार्दिक पंड्या का खास, डेब्यू टी20 में रचा इतिहास

विकेटकीपर-बल्लेबाज अमित पासी ने अपने टी20 डेब्यू पर इतिहास रच दिया। बड़ौदा के इस विकेटकीपर बैटर ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में सर्विसेस के खिल...


thumb

भारतीय नौसेना अकादमी करेगी एडमिरल कप-2025 की मेजबानी

भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला—नौसेना अधिकारी प्रशिक्षण के लिए भारत का प्रमुख संस्थान—एडमिरल्स कप 2025 की मेजबानी करने पर गर्व है।


thumb

हार के बाद टेम्बा बावुमा ने कैसे-कैसे बहाने बनाए? केएल राहुल ने किस...

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले को 9 विकेट से जीता। इसी के साथ टीम इंडिया ने सी...


thumb

यशस्वी जायसवाल ने बताया शतक के पीछे का राज

विशाखापत्तनम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला टीम इंडिया ने जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। भारत...


thumb

वैभव सूर्यवंशी बिना टीम इंडिया के लिए खेले ही चमके

गूगल की 'ईयर इन सर्च 2025' रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला नाम सबसे है। भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए क्रिकेटर न तो विराट कोहली रहे और न ही रोहित शर...


thumb

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की

भारत ने आखिरी वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 2-1 से तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली। शनिवार को खेले गए निर्णायक मैच में दक्षिण अफ्रीका ...