जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत डोर-टू-डोर गणना प्रपत्र का वितरण प्रारंभ

Posted On:- 2025-11-07




सुकमा (वीएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में जिले में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में डोर-टू-डोर गणना पत्रक का वितरण बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा शुरू कर दिया गया है।

कोंटा विधानसभा क्षेत्र में बूथ लेवल अधिकारी घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं। यह अभियान 4 दिसम्बर 2025 तक संचालित रहेगा।

प्रत्येक मतदाता को दो प्रतियों में गणना पत्रक उपलब्ध कराया जा रहा है  जिसमें एक प्रति मतदाता के पास तथा दूसरी प्रति बूथ लेवल अधिकारी के पास सुरक्षित रखी जाएगी। इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची में प्रत्येक मतदाता का नाम, पता एवं अन्य विवरणों को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में स्थित विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों में यह कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ हो चुका है। इस कार्य के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बूथ लेवल अधिकारी एवं बी.एल.ओ. सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता चाहें तो गणना पत्रक ऑनलाइन माध्यम से भी भर सकते हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर लॉगइन कर अपनी जानकारी एवं फोटो अपलोड करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए 1950 टॉल फ्री नंबर पर डायल कर डिस्ट्रिक्ट कॉल सेंटर संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही, जिला एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित हेल्पडेस्क विजिट कर संपर्क किया जा सकता है, और मतदाता के स्वयं या उसके माता या पिता के वर्ष 2003 की मतदाता सूची से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है और गणना प्रपत्र भर कर बीएलओ के पास जमा किया जा सकता है।

गणना प्रपत्र भर कर देने पर ही, 9 दिसंबर 2025 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में मतदाता का नाम जोड़ा जा सकेगा। गणना प्रपत्रों की संवीक्षा उपरांत गलत जानकारी वाले गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मतदाता को अपने दस्तावेज़ प्रस्तुत करने एवं दावा आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाएगा। इसके साथ ही, दिनांक 07 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।



Related News
thumb

किराए के एक कमरे से चार कमरों के सुविधायुक्त भवन तक पहुंचा आंगनबाड़ी...

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचने से जमीनी स्तर पर सकारा...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण म...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज ओडिशा प्रवास के दौरान भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।


thumb

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के कार्य, बजट में 4 हजार करोड़ ...

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ...


thumb

खराब सड़कों पर PWD मंत्री ने जताई नाराजगी, 15 अक्टूबर तक सुधारने के...

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपाल...


thumb

पटवा भवन में सजेगी भगवान महावीर स्वामी के भवों की जीवंत झांकी

विवेकानंद नगर में सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के अंतिम दिवस रविवार को ध...


thumb

एक दिवसीय ऑनलाइन रिफ्रेशर एवं N-STEP प्रशिक्षण आयोजित

प्रशिक्षण में जिला न्यायालय दुर्ग के चयनित प्रशिक्षार्थियों में आर. आर. मानिकपुरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तथा नंदकिशोर माटे, डिप्टी सीएफसी सहित ...